Advertisment

74th Republic Day 2023 LIVE: गणतंत्र दिवस के आज 74 साल ! देश के कई राज्यों से नजर आई झाकियां , देखें यहां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

author-image
Bansal News
74th Republic Day 2023 LIVE: गणतंत्र दिवस के आज 74 साल ! देश के कई राज्यों से नजर आई झाकियां , देखें यहां

नई दिल्ली। 74th Republic Day 2023 LIVE आज 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर असम राइफल्स की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Advertisment

देखें गणतंत्र दिवस 2023 समारोह की झलकियां 

दिल्ली: 27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, 'अमृतसर एयरफील्ड' का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा कर रही हैं।

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मार्चिंग टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

Advertisment

कर्तव्य पथ पर रस्मी परेड

देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में छह अग्निवीर भी नौसेना के मार्च करने वाले दल का हिस्सा होंगे, जो देशभक्ति के जोश के साथ बृहस्पतिवार को कर्तव्य पथ पर रस्मी परेड में शामिल होंगे। समारोह की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

अधिकारियों ने दी जानकारी 

अधिकारियों ने बताया कि परेड के दौरान जिन सैन्य शस्त्रों को प्रदर्शित किया जाएगा, उनमें ‘मेड-इन-इंडिया’ उपकरण शामिल हैं जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाते हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम (एनएएमआईएस) और के-9 वज्र को भी प्रदर्शित किया जाएगा। बयान के अनुसार, ‘‘ भारतीय नौसेना की टुकड़ी में लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविक शामिल होंगे। पहली बार मार्च करने वाले दल में तीन महिलाएं और छह अग्निवीर शामिल हैं।’’ बयान में कहा गया, ‘‘ इसके बाद नौसेना की झांकी होगी, जो ‘इंडियन नेवी - कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव एंड फ्यूचर प्रूफ’ विषय पर आधारित है।

Advertisment

21 तोपों की दी जाएगी सलामी

यह भारतीय नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं, नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के तहत मुख्यत: स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए और निर्मित किए गए उपकरणों को प्रदर्शित करेगा।’’ समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य हस्तियां परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर जाएंगी। बयान के मुताबिक, परम्परा के अनुसार राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा।

Image

जानें क्या रहेगी व्यवस्था

पहली बार औपचारिक सलामी 105-एमएम भारतीय फील्ड गन से दी जाएगी, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती ‘आत्मनिर्भरता’ को दर्शाती है। इसने 25-पाउंडर बंदूकों की जगह ली है। 105 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर पुष्प वर्षा करेंगे। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति के सलामी लेने के साथ होगी। परेड की कमान दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ संभालेंगे। दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेज़र जनरल भवनीश कुमार परेड के सेकेंड-इन-कमांड होंगे।

Advertisment

देखें कौन से राज्य में फहराएगा तिरंगा

बिहार: राज्यपाल फागू चौहान ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

महाराष्ट्र: मुंबई में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश लालवानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Advertisment

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/cS-X1ZX1IvGFhQnT.mp4"][/video]

republic day speech 2023 republic day rehearsal 2023 republic day parade rehearsal 2023 republic day parade 2023 Republic day parade republic day india 2023 republic day 2023 theme republic day 2023 speech republic day 2023 live republic day 2023 chief guest Republic Day 2023 Republic Day live republic day 2023 india republic day happy-republic-day-2023 74th republic day celebration 74th republic day 2023 74th republic day 73rd republic day 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें