Advertisment

72 Hoorain Trailer Out: आम आदमी के ब्रेनवॉश करने की कहानी, रिजेक्शन के बाद जारी हुआ ट्रेलर

author-image
Bansal News
72 Hoorain Trailer Out: आम आदमी के ब्रेनवॉश करने की कहानी, रिजेक्शन के बाद जारी हुआ ट्रेलर

72 Hoorain Trailer Out: फिल्म इंडस्ट्री की द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अपकमिंग फिल्मों में '72 हूरें' फिल्म आ रही है जिसका ट्रेलर आज जारी हुआ है। माना जा रहा है कि, इस फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया था, इसके बावजूद मेकर्स ने चुपके से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स रिलीज किया है।

Advertisment

जानिए फिल्म की क्या है कहानी

आपको बताते चलें, मेकर्स ने यूट्यूब पर '72 हूरें' (72 Hoorain) का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इसकी कहानी में दिखाया गया कि, कैसे आम आदमी का जिहाद के नाम पर ब्रेनवॉश किया जाता है। लोगों को लालच दिया जाता है कि उन्हें जन्नत में '72 हूरें' मिलेंगी। ट्रेलर (72 Hoorain Trailer) में आत्मघाती हमले से लेकर तमाम मारकाट दिखाई जाती है। हालांकि ट्रेलर पूरी तरह से ब्लैक एंड व्हाइट नजर आ रहा है।

आखिर क्या होता है '72 हूरें'का मतलब

यहां पर हूरें का आसान शब्दों में अप्सरा कहते हैं। इस्लामिक स्कॉलर शोएब जमई की मानें तो कुरआन और हदीस में हूरों का जिक्र है। जैसे स्वर्ग में अप्सराएं होती हैं तो जन्नत में हूरें। आपको बताते चलें कि, पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर स्टारर '72 हूरें' का निर्माण गुलाब सिंह तंवर ने‌ किया है। वहीं अशोक पंडित इसके सह-निर्माता हैं। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसका डायरेक्शन दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले संजय पूरण सिंह ने किया है।

Advertisment

पढ़ें ये खबर भी-

Ambikapur News: महिलाओं ने की कलेक्टर से इच्छामृत्यु की मांग, ये है वजह

Mumbai Versova-Bandra Sea Link : अब इस नाम से जाना जाएगा सी लिंक, शिंदे सरकार ने लिया फैसला

Saras Ganana 2023: म.प्र. के बालाघाट में पाए गए सर्वाधिक इतने सारस, नंबर दो पर है ये जिला

Advertisment

Shoaib Akhtar on Pasoori Nu: “ऐ की पसूरी पाई ऐ… पसूरी नु पर कुछ इस अंदाज में बोले रावलपिंडी एक्सप्रेस

72 hoorain Trailer Video 72 Hoorain Trailer 72 hoorain Teaser 72 Hoorain Story 72 Hoorain Release Date 72 Hoorain Meaning 72 hoorain Controversy "72 Hoorain
Advertisment
चैनल से जुड़ें