Advertisment

Army in Arunachal: हिमस्खलन में फंसे सेना के सात जवान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अरुणाचल प्रदेश में एक हिमस्खलन (एवलॉन्च) में सेना के करीब 7 जवान फंस गए हैं। सेना को इसकी जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। जवानों को ढूढ़ूने की कोशिश की जा रही है।

author-image
Bansal Desk
Army in Arunachal: हिमस्खलन में फंसे सेना के सात जवान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में एक हिमस्खलन (एवलॉन्च) में सेना के करीब 7 जवान फंस गए हैं। सेना को इसकी जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। जवानों को ढूढ़ूने की कोशिश की जा रही है।

Advertisment

रेस्क्यू के लिए पहुंची टीमें 

सेना की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि, अरुणाचल प्रदेश के कमेंग सेक्टर में अचानक हुए हिमस्खलन में सेना के जवान चपेट में आ गए।  ये जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी थी। जो वहां पर गश्त दे रहे थे। इसके तुरंत बाद सेना की एक स्पेशल टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तुरंत एयरलिफ्ट किया गया। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी के चलते इलाके में मौसम काफी खराब है। खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी परेशानी हो सकती है।

उत्तराखंड में भारतीय सेना के जवान दे रहे गश्त

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2022

arunachal pradesh rescue operation Avalanche Avalanche in Arunachal Pradesh seven army personnel missing अरुणाचल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें