Advertisment

MP News: 7 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, भोपाल के नए कलेक्टर होंगे कौशलेंद्र विक्रम सिंह

MP News: मप्र में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। भोपाल और इंदौर जिले के कलेक्टर बदले गए।भोपाल।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: 7 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, भोपाल के नए कलेक्टर होंगे कौशलेंद्र विक्रम सिंह

भोपाल। MP News: मप्र में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। भोपाल और इंदौर जिले के कलेक्टर बदले गए। भोपाल के नए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह होंगे। आपो बता दें कि इससे पहले भी कौशलेंद्र सिंह को पिछले साल 3 अप्रैल को उन्हें ग्वालियर से ट्रांसफर कर भोपाल का कलेक्टर बनाया गया था। लेकिन उनके चार्ज लेने से पहले ही उज्जैन कलेक्टर को आशीष सिंह को भोपाल का कलेक्टर बना दिया गया। वहीं इंदौर में आशीष सिंह कलेक्टर बनाए गए हैं वे इससे पहले भोपाल के कलेक्टर थे। टोटल 7 कलेक्टर का ट्रांसफर किया गया है।

Advertisment

publive-image

रीवा आयुक्त को हटाया

सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा रीवा आयुक्त अनिल सुचारी को भी हटा दिया है। अब रीवा के नए आयुक्त गोपाल चंद्र डाड होंगे। जो कि वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त थे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1743222217163346258

आज सीएम मोहन यादव रीवा दौरे पर हैं। वे यहां पर संभागीय बैठक भी करने वाले हैं। इसके पहले ही संभाग आयुक्त को हटा दिया।

जबलपुर के नए डीआईजी टीके विद्यार्थी बने

वहीं सरकार ने जबलपुर रेंज के डीआईजी आरआरएस परिहार को भी हटा दिया है। अब जबलपुर के टीके विद्यार्थी नए डीआईजी होंगे।

Advertisment

Image

संजय गुप्ता बने श्रम आयुक्त

संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त बनाया गया हैं। वे वर्तमान में वे सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम बनाया गया है।

श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक उनके पास श्रम आयुक्त के साथ नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार था।

इंदौर कलेक्टर पर्यटन विकास निगम में नियुक्त

इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को मध्यप्रदेश पर्यटक विकास निगम में प्रबंध संचालक बनाया गया है। बता दें कि आशीष सिंह अब इंदौर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। आशीष इससे पहले मप्र के कई जिलों में पदस्थ रह चुके हैं। वे देवास कलेक्टर, इंदौर नगर निगम आयुक्त, उज्जैन नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं। इन्हीं के कार्यकाल में इंदौर स्वच्छता में पहले नंबर पर आया था।

Advertisment

हिंदू संगठन के लोग इंदौर कलेक्टर से थे नाराज

इंदौर में कलेक्टर इलैया राजा टी 1 साल 1 महीने पदस्थ रहे हैं। इन्हीं के कार्यकाल में प्रवासी भारतीय सम्मेलन हुआ था। कहा जा रहा है कि स्थानीय हिंदू संगठन के लोग कलेक्टर से नाराज थे। क्योंकि हाल ही में प्रभात फेरी में एक युवक को चाकू मारकर उसे मार दिया था। इसके बाद संगठन के लोगों ने कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें:

5 January History: आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज के दिन हीं खेला गया था पहला एकदिवसीय मैच

05 Jan 2024 Rashifal: आज कर्क राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Advertisment

05 Jan 2024 Rashifal: आज कर्क राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, जानें क्या कहती है आपकी राशि

MP Weather Update: एमपी के कई शहरों में भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

MP Board Exams: एमपी में इस दिन होगी 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा, टाइम टेबल हुआ जारी

bhopal news MP news bhopal collector मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ Transfer of MP officers CM Mohan Yadav
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें