Advertisment

7 April Today History: आज के दिन हुई थी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना, जानिए क्या रही महत्वपूर्ण घटनाएं

ऐसी ही एक घटना सात अप्रैल 1948 की है, जब संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की।

author-image
Bansal News
7 April Today History: आज के दिन हुई थी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना, जानिए क्या रही महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली।  7 April Today History इतिहास की कई बड़ी घटनाएं सात अप्रैल की तारीख के साथ वाबस्ता हैं। इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं, जो दुनिया को मौजूदा सूरत देने में मददगार हैं। ऐसी ही एक घटना सात अप्रैल 1948 की है, जब संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की। विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का दायित्व निभाता है। दुनिया के तमाम देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ की इस अनुषांगिक इकाई का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में है। इस दिन को दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Advertisment

देश दुनिया के इतिहास में सात अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1818 : ब्रिटिश सरकार ने बिना मुकदमे के लोगों को निर्वासित करने और हिरासत में रखने वाला कानून बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन एक्ट पेश किया। यह कानून देश की आजादी तक प्रभावी रहा।

1919 : बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना।

1920 : भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पं रवि शंकर का जन्म।

1929 : पहली वाणिज्यिक उड़ान भारत पहुंची, जब ब्रिटेन के इंपीरियल एयरवेज की लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक बढ़ाया गया।

Advertisment

1946 : फ्रांस से सीरिया की आजादी का अनुमोदन।

1948 : संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन।

1955 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1969 : इंटरनेट का सांकेतिक जन्मदिन ।

1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रान बम के विकास पर रोक लगाई।

2010 : पटना की एक विशेष अदालत ने बिहार में एक दिसंबर 1997 को अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों की हत्या के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई।

2020 : कोरोना संक्रमण के संकट के बीच गलत खबरें और भ्रामक जानकारी के प्रसार को रोकने के लिए व्हाट्सएप पर ज्यादा शेयर होने वाले संदेश को एक बार में एक ही नंबर पर फॉरवर्ड कर पाने का नया नियम लागू।

Advertisment
indian history आज का इतिहास इतिहास today history इतिहास-के-पन्नों-से
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें