Advertisment

Corona Vaccine: वैक्सिनेशन अभियान में नंबर-1 रहा मप्र, अब तक इतने करोड़ लोगों को लग चुका है टीका

Corona Vaccine: वैक्सिनेशन अभियान में नंबर-1 रहा मप्र, अब तक इतने करोड़ लोगों को लग चुका है टीका Corona Vaccine: MP was number-1 in the vaccination campaign, so far so many crore people have been vaccinated

author-image
Bansal News
Corona Vaccine: वैक्सिनेशन अभियान में नंबर-1 रहा मप्र, अब तक इतने करोड़ लोगों को लग चुका है टीका

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बाद तेजी से वैक्सिनेशन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अब तक करीब ढ़ाई करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा दी है। वहीं गुरुवार को मप्र के पूरे देश में वैक्सिनेशन के मामले में टॉप किया है। गुरुवार को प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। गुरुवार को देशभर में मप्र का यह रिकॉर्ड रहा है। गुरुवार को सबसे ज्यादा वैक्सिनेशन मप्र में किया गया है। वहीं मप्र के बाद 7 लाख वैक्सीन लगाने के मामले में उप्र दूसरे नंबर पर रहा। गुरुवार को मप्र में 10 लाख 81 हजार 128 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है। यह पूरे देश में किसी भी राज्य से ज्यादा है।

Advertisment

बता दें मप्र में 21 जून से टीकाकरण का महाअभियान शुरू किया गया था। इसके बाद से यह अभियान प्रदेश में तेजी से चलाया जा रहा है। मप्र में अब तक 2 करोड़ 67 लाख 68 हजार 516 लोगों को वैक्सीन का डोज लगा दिया गया है। इसमें से 2 करोड़ 24 लाख 11 हजार 718 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। वहीं 43 लाख 56 हजार 758 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना का कहर थमने के बाद से वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। रोजाना लाखों लोगों को कोरोना की डोज दी जा रही है। प्रदेश में वैक्सिनेशन महाअभियान 21 जून से शुरू किय गया था। इस अभियान का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह ने किया था।

आज से गर्भवती महिलाओं को लगेगा टीका
वहीं आज से गर्भवती महिलाओं को भी प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगना शुरू जाएगी। शुक्रवार को इसके लिए सरकार की तरफ से व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को प्रदेशभर की करीब 20 लाख महिलाओं को कोरोना वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने महिलाओं की सुविधा के लिए यह नियम बनाया है कि जहां भी महिलाएं प्रसव पूर्व जांचें करा रही हैं वहीं वैक्सीन का डोज लगाया जा सकेगा। इससे गर्भवती महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही महिलाओं को भीड़ से भी बचाने की व्यवस्था की गई है।

इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए एएनएम व स्टाफ नर्सों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि प्रदेश में हर साल करीब 20 लाख महिलाएं गर्भवती होती हैं। इन सभी महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इन महिलाओं को काउंसलिंग करके अस्पताल तक लाएंगी। बता दें कि प्रदेश में कोरोना का कहर थमने के बाद अब प्रदेश में वैक्सिनेशन तेजी से किया जा रहा है। अब तक करीब 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है।

Advertisment
Vaccination of Construction Businessman pregnant women will get corona vaccine Covid Vaccination in Madhya Pradesh Corona Vaccination in MP Corona Vaccination in Madhya Pradesh Corona Vaccination Guideline cm shivraj Anuppur Covid Vaccination
Advertisment
चैनल से जुड़ें