Advertisment

Breaking News: करोड़ों का मालिक निकला नगर पालिका का इंजीनियर, छापे में मिली अवैध संपत्ति

Breaking News: करोड़ों का मालिक निकला नगर पालिका का इंजीनियर, छापे में मिली अवैध संपत्ति Municipal engineer turned out to be the owner of crores, illegal property found in the raid

author-image
Bansal News
Breaking News: करोड़ों का मालिक निकला नगर पालिका का इंजीनियर, छापे में मिली अवैध संपत्ति

धार। भारी भ्रष्टाचार के संदेह में लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक नगर निकाय के सहायक इंजीनियर के इंदौर और धार स्थित घरों पर शनिवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि छापों में 500 ग्राम स्वर्ण आभूषण और एक किलोग्राम रजत आभूषणों के साथ ही सहायक इंजीनियर की वैध आय से कहीं ज्यादा चल-अचल संपत्ति के सुराग पाए गए हैं। लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि धार की नगर पालिका परिषद में पदस्थ सहायक इंजीनियर देवेंद्र कुमार जैन के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से काफी संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर इंदौर और धार में उनके तीन घरों पर छापे मारे गये।

Advertisment

बघेल ने बताया कि छापों में सहायक इंजीनियर के घरों से सोने के 500 ग्राम वजनी जेवरात और चांदी के एक किलोग्राम वजनी आभूषण मिले हैं। उन्होंने बताया कि जैन के धार स्थित सरकारी निवास से 26 अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, जिनमें अलग-अलग स्थानों पर उनके परिजनों के मालिकाना हक वाली कृषि भूमि और मकान शामिल हैं। इन संपत्तियों के बारे में जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि सहायक इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी बेहिसाब संपत्ति का विस्तृत मूल्यांकन जारी है। वहीं लोकायुक्त विभाग की टीमें अभी दस्तावेजों की जांच में जुटी हैं।

स्कूटी या पैदल चलता था इंजीनियर...
जानकारी के मुताबिक इंजीनियर देवेंद्र कुमार जैन अपने पैसों को छुपाकर रखता था। इन पैसों का दिखावा नहीं करता था। जैन अक्सर पैदल या फिर स्कूटी से सफर करता था। हालांकि जैन का घर करीब एक करोड़ का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब तक प्रारंभिक जांच में इंजीनियर के घर से करीब 5 करोड़ की संपत्ति मिल चुकी है। जैन अगले एक साल में रिटायर होने वाले थे। जैन का बेटा भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। जानकारी के मुताबिक जैन फील्ड में निरीक्षण करने के लिए स्कूटी से जाया करते थे। इतना ही नहीं कई बार वह अपने पैसों को छिपाने के लिए निरीक्षण पर अपने से निचले कर्मचारियों की स्कूटी ले जाया करते थे। अब लोकायुक्त ने जैन के घर छापा मारा है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज बड़ी खबर इंदौर की बड़ी खबर today news Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Mega news Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya Lokayukta raid Indore today’s news Indore News indore lokayukta Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP DK Jain dhar news dhar nagar nigam assistant engineer dhar nagar nigam dhar municipality dhar Crime in MP Crime in Indore corruption in Madhya Pradesh corruption in Indore Corruption corrupt engineer BIG NEWS​
Advertisment
चैनल से जुड़ें