Advertisment

Earthquake: 24 घंटे के भीतर दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

Earthquake: 24 घंटे के भीतर दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता, Earthquake tremors felt twice within 24 hours measuring 4 on the Richter scale

author-image
Shreya Bhatia
Earthquake: 24 घंटे में दो बार भूकंप के झटके से दहला राज्य, रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई तीव्रता

गुवाहाटी। (भाषा) असम में शुक्रवार देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। पूर्वोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में यह पांचवां भूकंप है। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में कहा कि भूकंप देर रात एक बजकर सात मिनट पर आया और उसका केंद्र सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर के समीप 30 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था। राज्य में शुक्रवार को दो और बार भूकंप आया था जिसमें से एक 4.1 तीव्रता का भूकंप था और इनके केंद्र भी सोनितपुर जिले में थे।

Advertisment

असम के अलावा शुक्रवार को मणिपुर के चंदेल जिले में भी तीन तीव्रता का भूकंप आया और 2.6 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी आया जिसका केंद्र मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स जिले में था। किसी भी भूकंप में जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पूर्वोत्तर क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। असम में 28 अप्रैल को 6.4 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे।

state Northeast India meghalaya Manipur Latest India News Updates india news in hindi Earthquake news earthquake in meghalaya earthquake in manipur Earthquake in JK Earthquake in Jammu and Kashmir this evening Earthquake in India Earthquake in Assam earthquake Assam
Advertisment
चैनल से जुड़ें