Advertisment

Congress Misson 2023: मिशन 2023 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, जम्बो कार्यकारिणी को करेंगे छोटा

Congress Misson 2023: मिशन 2023 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, जम्बो कार्यकारिणी को करेंगे छोटा For the mission 2023, the Congress will work hard, the Jumbo executive small

author-image
Bansal News
Congress Misson 2023: मिशन 2023 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, जम्बो कार्यकारिणी को करेंगे छोटा

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की लहर थमते ही राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। हाल ही में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी जारी है। वहीं कांग्रेस ने दमोह उपचुनाव में मिली जीत के बाद प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी कर ली है। मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बंसल न्यूज से बात करते हुए चुनावी प्लान के बारे में जानकारी दी है। सज्जन सिंह ने कहा कि कांग्रेस 2023 की चुनावी तैयारियों में जुट गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा जाएगा।

Advertisment

साथ ही इसको लेकर जम्बो कार्यकारिणी में भी बदलाव किया जाएगा। सज्जन वर्मा ने बताया कि जम्बो कार्यकारिणी खत्म को छोटा किया जाएगा। साथ ही यूथ कांग्रेस के नेताओं को प्रमोट कर कांग्रेस में लाया जाएगा। सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि कर्यकारिणी में बदलाव किया जाएगा। जो जिलाध्यक्ष 10-10 साल से जमे हैं उन्हें बदला जाएगा। साथ ही प्रदेश कांग्रेस में युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही बंसल न्यूज से बात करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा।

राम मंदिर को लेकर बोले वर्मा
सज्जन वर्मा ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर की जमीन में करोड़ों का घोटाला किया है। सज्जन वर्मा ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी ने जब रथ यात्रा निकाली थी तब करोड़ों रुपए का घोटाला किया था। अब तो यहां लोगों की आस्था के सैलाब का फायदा उठाते हुए करोड़ो रुपए की हेरफेर की है। बता दें कि राम मंदिर की जमीन को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेता भी हमला बोल चुके हैं।

हाल ही में दमोह में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है। साथ ही अब संगठन में भी फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर सज्जन सिंह वर्मा ने भी कहा है कि संगठन में युवाओं को स्थान दिया जाएगा। साथ ही सालों से जमे जिला अध्यक्षों को भी बदला जाएगा। पार्टी में युवाओं को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज़ "Madhya Pradesh Weather Updates भोपाल समाचार Pradesh Breaking Hindi Politics News News Updates" congress mission 2023 murder mp vidhansabha chunav 2023 MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp congress mission 2023 MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mp bjp MP Assembly elections 2023 mp assambly election 2023 Mission 2023 started Mission 2023 Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh news madhya pradesh Madhya kamal nath Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news career of youth bhopal samachar bhopal news in hindi bhopal news bhopal latest news bhopal "Congress in MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें