/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/meetin.jpg)
Image credit: twitter@VishvasSarang
भोपाल: राजधानी में 1 जून सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे कर्फ्यू खोलने का निर्णय लिया गया है। अनलॉक की प्रक्रिया में कोरोना पॉजिटिव और संक्रमित क्षेत्रों को लॉक किया जाएगा। इसके लिए शहर को तीन जोन रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा जाएगा। सबसे गंभीर क्षेत्र को रेड जोन में रखा जाएगा। इसके अनुसार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। इसकी चर्चा के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार रात अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
बैठक में मंत्री विश्वास सारंग ने कोरोना कर्फ्यू कैसे खुलेग और क्या तैयारियां रहेगी, इस बात पर चर्चा कि, सबसे पहले क्या-क्या खोला जाएगा और बाहर आने के बाद लोगों को क्या-क्या एहतियात रखना होगा।
जून में भोपाल को कोरोना कर्फ्यू मुक्त करना है। कोरोना केस को देखते हुए सबसे ज्यादा केस वाले इलाकों को रेड जोन में रखा जाएगा। इसके बाद ऑरेंज और ग्रीन में रखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में किल कोरोना-4 अभियान शुरू कर रहे हैं।
मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि इस एक हफ्ते में कोरोना नियंत्रण के लिए प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में फिर से मॉनिटरिंग में क्राइसिस मेनेजमेंट के साथ स्व सहायता समूह को भी जोड़ा गया है, जो कि रोजाना नियंत्रण की दिशा में कार्य करेंगे।
बैठक में प्रमुख सचिव खाद फैज अहमद किदवई, कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदित्य सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास मिश्रा मौजूद थे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us