बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, एक घायल

बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, एक घायल

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) किया। जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक जवान घायल है।

घायल कांस्टेबल का नाम अमर ठाकुर गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। शहीद जवान का नाम थलेंद्र कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुटरू थाना क्षेत्र के अम्बेलि में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। वहीं SDOP कुटरू शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

घटना सुबह साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। कुटरू से एन्टी नक्सल ऑपरेशन पर जवान निकले थे, उसी वक्त नक्सलियों ने ब्लास्ट कर वारदात को अंजाम दिया। इलाके में सर्चिंग जारी है।

सुकमा में भी नक्सलियों ने किया था हमला

सुकमा में नक्सलियों ने सोमवार को एक बार फिर से फोर्स के ज्वाइंट कैंप पर हमला बोला था, नक्सलियों ने कैंप पर फायरिंग की थी। जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलाबारी की थी जिसके बाद तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password