Advertisment

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सात जनवरी तक 5.27 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल

author-image
Bhasha
भारत ने 2015-20 के दौरान व्यापार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए: डब्ल्यूटीओ

नई दिल्ली, आठ जनवरी (भाषा) वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) के लिए सात जनवरी तक 5.27 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

सरकार ने व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख को 10 जनवरी तक बढ़ाया है। कंपनियों के लिए रिटर्न दाखिल करने की तारीख 15 फरवरी है।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘आकलन वर्ष 2020-21 के लिए सात जनवरी तक 5.27 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं।’’

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2019 थी। उस समय 5.63 करोड़ रिटर्न भरे गए थे।

Advertisment

दाखिल किये गये आयकर रिटर्न में से 2.8 करोड़ करदाताओं ने आईटीआर-1 दाखिल किया है। वहीं सात सितंबर, 2019 तक यह आंकड़ा 3.1 करोड़ रहा था।

सात जनवरी, 2021 तक 1.23 करोड़ आईटीआर-4 दाखिल किए गए, वहीं इसकी तुलनात्मक तिथि सात सितंबर, 2019 तक 1.29 करोड़ आईटीआर-4 दाखिल किए गए।

आईटीआर-1 सहज फॉर्म को कोई भी सामान्य निवासी जिसकी सालाना आय 50 लाख रुपये से अधिक नहीं है, अपनी व्यक्तिगत आय के बारे में जानकारी देते हुये भर सकता है।

Advertisment

भाषा अजय

अजय महाबीर

महाबीर

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें