/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/nv-ramman-1.jpg)
नई दिल्ली। देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना (NV Ramanna) होंगे। भारत के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे (SA Bobde)ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर एनवी रमन्ना के नाम की सिफारिश की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के नाम पर मुहर लगा दी है।बतादें कि वर्तमान में सीजेआई एसए बोबडे के बाद रमन्ना ही सुप्रीम कोर्ट में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। बतादें कि न्यायमूर्ति बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में 24 अप्रैल को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में एनवी रमन्ना अपना कार्यभार संभालेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1379303743183806467
कौन हैं जस्टिस एनवी रमन्ना
जस्टिस एनवी रमन्ना का पूरा नाम नाथुलापति वेंकट रमन्ना है। इनका जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में 27 अगस्त, 1957 को हुआ था। साल 2017 में इन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया और अब देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। रमन्ना 26 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल दो साल का होगा। जस्टिस रमन्ना ने 1983 में वकालत का काम शुरू किया था। जब आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री थे, तब उन्हें आंध्र प्रदेश सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल बनाया गया था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us