Advertisment

Bharat Jodo Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ में 5 फरवरी तक पहुंच सकती है राहुल की न्‍याय यात्रा, 7 जिलों के लिए 14 पर्वेक्षक नियुक्‍त

Bharat Jodo Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ में 5 फरवरी तक पहुंच सकती है राहुल की न्‍याय यात्रा, 7 जिलों के लिए 14 पर्वेक्षक नियुक्‍त

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ में 5 फरवरी तक पहुंच सकती है राहुल की न्‍याय यात्रा, 7 जिलों के लिए 14 पर्वेक्षक नियुक्‍त

रायपुर। Bharat Jodo Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ में 5 फरवरी तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा(Bharat Jodo Nyay Yatra) पहुंच सकती है। पार्टी ने इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। यात्रा के लिए 4 पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत और उमेश पटेल को संयोजक नियुक्त किया गया। इन सभी को क्षेत्र के हिसाब से जिम्‍मेदारी दी गई है। वहीं 7 जिलों के लिए 14 पर्वेक्षक बनाए गए हैं।

Advertisment

ये नेता बनाए गए पर्वेक्षक

सक्ती- गुलाब कमरो, गुरूमुख सिंह होरा

जांजगीर- विनय भगत, चांपा शैलेष पाण्डेय

सूरजपुर- डॉ. प्रेमसाय सिंह, पारसनाथ राजवाड़े

बलरामपुर- द्वितेन्द्र मिश्रा, डॉ. प्रीतम राय

कोरबा- नोबेल वर्मा, यू.डी. मिंज

रायगढ़- अनिल अग्रवाल, चंद्रदेवराय

सरगुजा- डॉ. जे.पी श्रीवास्तव, सफी अहमद

संबंधित खबर - Bharat Jodo Nyay Yatra: माजुली तक नाव की सवारी के साथ शुरू हुआ कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का छठा दिन

5 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंच सकती है यात्रा

असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा(Bharat Jodo Nyay Yatra) अपना पूरा सफर नहीं कर पाई। विवाद के चलते पार्टी ने यात्रा के समय में बदलाव कर दिया है। इससे अब यह यात्रा 10 दिन पहले 5 फरवरी को ही छत्तीसगढ़ पहुंच सकती है।

इससे पहले संभावना थी कि राहुल की न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 15 से 18 फरवरी के बीच छत्‍तीसगढ़ पहुंचेगी। कांग्रेस की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले यात्रा को समाप्त कर दिया जाए।

Advertisment

सीएम हिमंता बिस्वा ने दिया बड़ा बयान

इधर, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को हम गिरफ्तार करेंगे। बता दें कि, गुवाहाटी शहर में जोने से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ने पुलिस ने राकने के लिए बैरिकेडिंग की, जिसे कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें