Advertisment

5 फेमस क्रिकेटर्स जो इंदौर से हैं, जानें इन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में

ऐसे ही 5 सबसे फेमस क्रिकेटर्स की जो मध्य प्रदेश की भूमि से निखरे हैं। राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी 1973 को इंदौर में हुआ था।

author-image
Bansal news
5 फेमस क्रिकेटर्स जो इंदौर से हैं, जानें इन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में

खेल की बात करें तो भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है। लोग इस खेल को बहुत पसंद करते हैं। खेल का प्रभाव ऐसा है कि देश के लगभग हर कोने में छोटे बच्चे, बल्ले और गेंद से खेलते दिख ही जाते हैं।

Advertisment

मध्य प्रदेश को न केवल अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण, बल्कि देश के प्रति इसके महत्व के कारण भी भारत का दिल कहा जाता है। संस्कृति हो या खेल, भारत के स्वर्णिम इतिहास में मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण स्थान है।

मध्य प्रदेश क्रिकेट में भी पीछे नहीं रहा है। मध्य प्रदेश ने इंडियन टीम को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं, चाहे वो क्रिकेट हो या कोई अन्य खेल। मध्य प्रदेश की भूमि से कई प्लेयर्स निकले हैं, जिन्होंने भारत का नाम ऊंचा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

आईए बात करते हैं ऐसे ही 5 फेमस क्रिकेटर्स की जो मध्य प्रदेश की भूमि से निखरे हैं।

Advertisment

राहुल द्रविड़

राहुल शरद द्रविड़ जिन्हें “द वाल” के नाम से भी जाने जाते हैं। आज के समय में भारतीय क्रिकेट के कोच हैं। राहुल द्रविड़ भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान थे, जो वर्तमान में इसके मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी 1973 को इंदौर में हुआ था। राहुल के नाम क्रिकेट इतिहास में कई रिकार्ड दर्ज हैं।

द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में कुल 31,258 गेंदों का सामना किया, जो लगभग 5210 ओवर हैं। किसी बल्लेबाज को द्रविड़ के इस विश्व रिकॉर्ड के करीब आते देखना मुश्किल है।

Advertisment

210 कैच के साथ, द्रविड के नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी फील्डर द्वारा सबसे अधिक कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड है। चौंका देने वाली ईस संख्या के करीब कोई नहीं है। इस बात की पूरी संभावना है कि ये रिकॉर्ड भी हमेशा कायम रहेगा।

द्रविड़ मैराथन पारी खेलने के लिए जाने जाते थे। उनके लिए, बल्लेबाजी ध्यान की तरह थी और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में क्रीज पर सबसे अधिक मिनट बिताने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए कुल 44,152 मिनट बिताए, जो कि क्रिकेट के इतिहास में सर्वोच्च स्कोरर सचिन तेंदुलकर से भी अधिक है।

Advertisment

सैयद मुश्ताक अली

महान सैयद मुश्ताक अली एक महान प्रतिभाशाली क्रिकेटर थे, जो 17 दिसम्बर 1914 को, मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे थे।

syed mushtaq ali

उनकी प्रतिभा को परखने वाली महान हस्ती सीके नायडू थे। 13 साल की उम्र में नायडू ने उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया और उनके गुरु बन गये। मुश्ताक अली में अलग प्रतिभा थी और उन्होंने अपने लगभग दो दशकों के करियर में इसका प्रदर्शन भी किया।

1936 में, मुश्ताक अली ने भारत के बाहर शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया, जब उन्होंने इंग्लैंड के मैनचेस्टर में अपनी टीम के लिए शतक लगाया।

मुश्ताक अली भी डमेस्टिक टूर्नामेंट में भी जाने-माने व्यक्ति थे। पिच पर उनके आक्रामक स्वभाव ने अच्छे-अच्छे गेंदबाजों को डरने पर मजबूर दिया था।

उनकी उपलब्धियों को हमेशा याद रखने के लिए, बीसीसीआई ने एक घरेलू टूर्नामेंट का नाम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी रखा। ताकि, उनका नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में गूंजता रहे।

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर दुनिया के दूसरे सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वेंकटेश अय्यर का जन्म 25 दिसम्बर 1994 को इंदौर में हुआ था।

venkatesh-lyer

वेंकटेश अय्यर अपनी धुआंधार बटटिंग ओर मीडीअम पैस बोलिंग के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने कई बार अपने बल्ले से लोगों को अपनी ताकत का नमूना बताया है।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महान मंच पर उनका उदय 2021 में शुरू हुआ जब वह कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए।

उनके साहसी स्ट्रोकप्ले और ऐरोगेन्ट बल्लेबाजी ने उन्हें एक शक्तिशाली ऑलराउंडर के रूप में ख्याति दिलाई है।  वे बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने में सक्षम है। लेकिन, क्रिकेट पिच के बाहर, अय्यर विनम्रता और शांत किस्म के व्यक्ति हैं।

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार क्रिकेट की दुनिया के एक शानदार बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ के इस साहसी बल्लेबाज का जन्म जून 1993 में भारत के मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था।

rajat-patidar

रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। इन्होंने IPL टूर्नामेंट में अपने बल्ले के दम पर बहुत नाम कमाया है। ये जबेदस्त हिटिंग ओर गेम के अनुसार खेले जाने वाले प्लेयर का तौर पे जाने जाते हैं।

आवेश खान

आवेश खान का जन्म 13 दिसम्बर 1996 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था।

गति और चतुराई के युवा स्वामी अवेश खान, क्रिकेट में फास्ट गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी और तेज़ रन-अप के साथ तेज़ गेंदबाज़ी से अपना जलवा बिखेरने में कमी नहीं कर रहे हैं।

avesh-khan

17 वर्ष की कम उम्र में, मध्य प्रदेश की और से उन्होंने रणजी खेलना चालू कर दिया था। वह रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। आवेश इंडियन प्रीमियर लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हैं।

उन्होंने 2021 सीज़न में अपनी टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर आईपीएल इतिहास के इतिहास में अपनी छाप छोड़ी।

ये भी पढ़ें: 

Pipal ka Ped: घर में पीपल का पेड़ उग जाए तो क्या करें, क्या कहता है धर्म शास्त्र

Home Gardening: दस बजिया फूल (Das Bajiya Phool) लाता है घर में सौभाग्य, इसके औषधीय गुण जानकर हो जाएंगे हैरान

Cricket News: भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बैटर बने ये खिलाड़ी, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

Nioda News: नोएडा में साइबर ठगी की रकम से सोना खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Asian Champions Trophy 2023: आज भिड़ेंगे भारत-पाक, देखें कब और कहाँ होगा मुकाबला

5 फेमस क्रिकेटर्स, 5 फेमस इंदौर के क्रिकेटर्स,  क्रिकेटर्स, क्रिकेट, आवेश खान, रजत पाटीदार, सैयद मुश्ताक अली, वेंकटेश अय्यर, इंदौर के क्रिकेटर्स

क्रिकेट 5 फेमस इंदौर के क्रिकेटर्स 5 फेमस क्रिकेटर्स Famous cricketers of indore आवेश खान इंदौर के क्रिकेटर्स क्रिकेटर्स रजत पाटीदार वेंकटेश अय्यर सैयद मुश्ताक अली
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें