Advertisment

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के 5 करोड़ 26 लाख मतदाता तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार? आज हुआ चुनाव की तारीखों का ऐलान

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 23 नवंबर को होने वाले मतदान में सवा पांच करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

author-image
Bansal news
Rajasthan Caste Based Survey: राजस्थान सरकार जाति आधारित करवाएगी सर्वे, आदेश जारी

जयपुर। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 23 नवंबर को होने वाले मतदान में सवा पांच करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नई दिल्‍ली में 2023 के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार राज्‍य की सभी 200 विधानसभा सीटों के ल‍िए 23 नवंबर को मतदान होगा जब‍क‍ि वोटों की ग‍िनती तीन द‍िसंबर को होगी।

Advertisment

राज्य में कुल 5 करोड़ 26 लाख 80,545 हैं मतदाता

निर्वाचन विभाग के चार अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन तक राज्य में कुल 5 करोड़ 26 लाख 80,545 मतदाता हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष एवं 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता शामिल हैं।

2018 में ये था आकड़ा

उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार महिलाएं और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थीं। राज्य की अद्यतन मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 11.78 लाख मतदाता, 100 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 17,241 मतदाता पंजीकृत हैं।

2018 में हुआ था पिछला विधानसभा चुनाव

इसी प्रकार कुल 5.61 लाख विशेष योग्य जन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। वहीं राज्य में 601 मतदान केन्द्रों का नवसृजन एवं 32 मतदान केन्द्रों का समायोजन किया गया इसके चलते 569 मतदान केन्द्र बढ़े हैं। पुनर्गठन के बाद राज्य में मतदान केन्द्रों की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है।

Advertisment

राज्‍य की 200 विधानसभा सीटों में 34 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, वहीं 141 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। राज्‍य का पिछला विधानसभा चुनाव 2018 में हुआ था। निर्वाचन आयोग ने छह अक्‍टूबर 2018 को विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

राज्‍य की 200 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2294 उम्मीदवार अंतत: मैदान में थे जिनमें 2105 पुरुष व 189 महिलाओं ने चुनाव लड़ा। 200 में से 199 सीटों के लिए सात दिसंबर को कुल 74.21 फीसदी मतदान हुआ। वोटों की गिनती 11 दिसंबर 2018 को हुई। इसमें कांग्रेस को 99 व भाजपा को 73 सीटें मिलीं। अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया जो 28 जनवरी को हुआ। इसमें भी कांग्रेस ने बाजी मारी। वहीं अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

ये भी पढ़ें:

Assembly Election 2023: बड़ी खबर, आज दोपहर 12 बजे होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

Advertisment

Balasore Train Tragedy: बालेश्वर ट्रेन दुर्घटना के 28 शवों का नहीं मिला कोई दावेदार, BMC आज करेगी अंतिम संस्कार

CWC Meeting: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, चुनावी रणनीति और जातिगत जनगणना पर हो सकती है चर्चा

India-Tanzania: आठ साल बाद तंजानिया के राष्ट्रपति भारत में, 15 समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर

Advertisment
rajasthan election rajasthan election 2023 Rajasthan Election Date when election result come in rajasthabn when is election in rajasthan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें