Advertisment

Operation Ajay: भारत का जारी है 'ऑपरेशन अजय', दो विमानों से 471 भारतीय इजराइल से लौटे

तेल अवीव से कुल 471 भारतीयों को लेकर दो विमान रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। इनमें से एक दूसरी उड़ान स्पाइस जेट की थी।

author-image
Bansal news
Operation Ajay: भारत का जारी है 'ऑपरेशन अजय', दो विमानों से 471 भारतीय इजराइल से लौटे

नई दिल्ली। तेल अवीव से कुल 471 भारतीयों को लेकर दो विमान रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। इनमें से एक उड़ान एअर इंडिया और दूसरी उड़ान स्पाइस जेट की थी।

Advertisment

ऑपरेशन अजय के तहत कुल चार उड़ानें संचालित की गई हैं।

सरकार ने यह अभियान उन भारतीयों के लिए शुरू किया है जो फलस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास की ओर से इजराइल पर किए गए हमले के बाद इजराइल से वापस आना  चाहते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रविवार को कहा कि सुबह 197 यात्रियों को लेकर तीसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’  पर अपने पोस्ट में कहा कि 274 यात्रियों को लेकर चौथी उड़ान राष्ट्रीय राजधानी पहुंची।

Advertisment

उन्होंने यात्रियों की तस्वीरें भी साझा कीं। एअर इंडिया द्वारा संचालित दो चार्टर्ड उड़ानें तेल अवीव से शुक्रवार और शनिवार को कुल 435 से अधिक यात्रियों को लेकर आई हैं।

ये भी पढ़ें:

AIIMS Nagpur Recruitment 2023: एम्स नागपुर में नॉन-फैकल्टी पद पर निकली भर्ती, इस लिंक से कर सकते हैं आवेदन

Chhattisgarh Election 2023: प्रत्याशियों की पहली सूची पर सीएम बघेल ने दी प्रतिक्रिया, सूची में 4 महिलाओं के नाम शामिल

Advertisment

UPSC Jobs 2023: संघ लोक सेवा आयोग निकाली भर्ती, इन पदों पर कर सकते हैं आवेदन

CG Congress List: कांग्रेस ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, 30 प्रत्याशी घोषित; भूपेश बघेल पाटन से मैदान में

Chhattisgarh Election 2023: प्रत्याशियों की पहली सूची पर सीएम बघेल ने दी प्रतिक्रिया, सूची में 4 महिलाओं के नाम शामिल

Advertisment
tel aviv peration Ajay Palestine National Hindi News Israel-Hamas War israel Indian hamas
Advertisment
चैनल से जुड़ें