Advertisment

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 456 नए मामले, छह लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भोपाल, 13 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 456 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,50,009 तक पहुंच गयी।

Advertisment

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की कुल संख्या 3,732 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर व जबलपुर में दो-दो तथा भोपाल एवं ग्वालियर में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 912 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 593, उज्जैन में 104, सागर में 149, जबलपुर में 247 एवं ग्वालियर में 214 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी संक्रमितों की मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 89 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 95 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,50,009 संक्रमितों में से अब तक 2,38,983 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं तथा 7,294 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 655 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Advertisment

भाषा दिमो

मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें