Advertisment

आम आदमी को एक और झटका, फरवरी में तीसरी बार बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम

आम आदमी को एक और झटका, फरवरी में तीसरी बार बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम

author-image
News Bansal
आम आदमी को एक और झटका, फरवरी में तीसरी बार बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम

LPG Gas Cylinder Price Today: रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ गए हैं। फरवरी के महीने में IOC ने तीसरी बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। बता दें कि इससे पहले 4 फरवरी और फिर 14 फरवरी को गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे।

Advertisment

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर मार लगी है, क्योंकि जनवरी के मुकाबले इस महीने अब तक करीब 100 रुपए प्रति सिलेंडर अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। क्योंकि रसोई गैस के दाम तो बढ़ ही रहे हैं, दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 फरवरी को घरेलू रसोई गैस के काम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए।

राजधानी में 794 रुपये घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत 794 रुपए पहुंच गई है। वहीं पेट्रोल तथा डीजल के मोर्चे पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राहत रही और कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि जनवरी से लगातार हो रही कीमतों में वृद्धि के बाद कुछ राज्यों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पहुंच गई है।

3 महीनों में 200 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

बीते तीन महीनों का हिसाब लगाएं तो रसोई गैस 200 रुपए प्रति सिलेंडर महंगी हुई है। रसोई गैस की कीमतें बढ़ने का सिलसिला 1 दिसंबर से शुरू हुआ था और अब तक चार बार कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं।

Advertisment

ऐसे चेक करें एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम?

आप भी घर बैठे रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर जाकर आप अपने शहरों के एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट चेक कर सकते हैं।

रसोई गैस एलपीजी rasoi gas cylinder price on hike Rasoi Gas cylinder Rasoi Gas LPG Gas Cylinder Price Today lpg gas cylinder price increase LPG cylinder price lpg cooking gas LPG hike petrol Gharelu Rasoi Gas cylinder gas cylinder price
Advertisment
चैनल से जुड़ें