Advertisment

Mahila Kisan Patra: महिला किसान ने राष्ट्रपति से पत्र लिखकर मांगा प्लेन और चलाने का लाइसेंस

Mahila Kisan Patra: दबंगों ने रोका रास्ता तो महिला किसान ने राष्ट्रपति से पत्र लिखकर मांगा प्लेन और चलाने का लाइसेंस dabangs-stopped-the-way-the-woman-farmer-wrote-a-letter-to-the-President-asking-for-private-jet-and-license- to-run

author-image
Bansal News
Mahila Kisan Patra: महिला किसान ने राष्ट्रपति से पत्र लिखकर मांगा प्लेन और चलाने का लाइसेंस

मंदसौर। प्रदेश में सरकार कितने ही सुरक्षा के वादे करते रहे लेकिन गांव अंचलों में आज भी दबंगों से गरीब किसान परेशान रहते हैं। आय दिन दबंगों से प्रताड़ित किसानों की खबरें आती रहती हैं। अब प्रदेश के मंदसौर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक गरीब महिला किसान को दंबंगों ने खेत पर जाने से रोका तो महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अजीबोगरीब मांग कर डाली। महिला ने राष्ट्रपित से प्राइवेट जेट खरीदने के लिए लोन और चलाने के लिए लाइसेंस दिलाने की मांग की है। मामला जिले में आने वाली गरोठ तहसील में आने वाले आगर गांव का है।

Advertisment

यह है पूरा मामला 
दरअसल आगर गांव में रहने वाली महिला किसान बसंती बाई के पास 0.41 हैक्टेयर यानी केवल दो वीघा जमीन है। इसी जमीन से उसके परिवार का भरण पोषण होता है। यहां जाने के लिए गांव के दबंग परमानंद पाटीदार और लवकुश पाटीदार ने महिला के खेत जाने का रास्ता बंद कर दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने महिला के खेत के आस-पास गहरी खाई खोद दी है। इससे महिला अपने खेत पर नहीं जा पा रही है। महिला ने कई बार इस मामले की शिकायत की और सरकारी विभागों के चक्कर काटे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने तंग आकर राष्ट्रपति को एक पत्र लिखकर अपनी मांगे बताई हैं। महिला ने महामहिम से मांग की है कि उसे हैलीकॉप्टर लेने के लिए लोन उपलब्ध कराया जाए और चलाने के लिए लाइसेंस। ताकि वह अपने खेत पर जा सके। महिला का यह पत्र सोशल मिडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल
महिला का यह पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद कई लोगों ने मदद का भी आश्वासन दिया है। जिले के मनोज पुष्प ने भी मामला वायरल होने के बाद संज्ञान लिया है। इसके लिए एसडीएम ने एसडीओ को मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं स्थानीय विधायक यशपाल सिंह ने भी महिला को मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि पिछले दिनों सागर में भी किसानों के साथ अभ्रदता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद तहसीलदार को हटाया गया था। अब देखना होगा कि प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में क्या फैसला लेते हैं।

rashtrapati se manga havai jahaj mandsor mahila kisan mahila ka rastrapati ko patra kisan woman asked helicoptor dabang CG Breaking News Bhopal breaking news bansalnews Bansal News MP CG bhopalm Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal mp bansal bhopal news airoplane demands a woman
Advertisment
चैनल से जुड़ें