Advertisment

Corona Vaccine Update: दुनिया का पहला देश, जहां 70 लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण

70 लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण, दुनिया का बना पहला देश, Corona Vaccine Update More than 70 lakh people were vaccinated

author-image
Bansal news
Corona Vaccine Update: दुनिया का पहला देश, जहां 70 लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण

नई दिल्ली। (भाषा) भारत में 26 दिनों में 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए। इसके साथ ही भारत इतने कम दिनों में टीकाकरण के इस आँकड़े तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, जबकि इस आँकड़े तक पहुंचने में अमेरिका को 27 दिन और ब्रिटेन को 48 दिन लग गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है।

Advertisment

मंत्रालय के अनुसार

आज देश भर में जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 70 लाख से अधिक लोगों को टीके (Corona Vaccine Update) लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 70,17,114 लोगों को टीके लगाए गए हैं, जिनमें 57,05,228 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं और 13,11,886 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं। अब तक कुल 1,43,056 सत्र आयोजित किए गए हैं। 10 फरवरी को 8,308 सत्रों में 4,05,349 लाभार्थियों (94,890 स्वास्थ्य कर्मी और 3,10,459 अग्रिम मोर्चो के कर्मी) को टीके लगाए गए।

मंत्रालय ने कहा, "तेरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों के 65 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को टीका लग चुका है। बिहार में सबसे अधिक 79 प्रतिशत पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं।" सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है। पुडुचेरी में सबसे कम 17.5 फीसदी कर्मियों को ही अब तक टीका लगा है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश शामिल

तेलंगाना, गुजरात, असम, हरियाणा, ओडिशा, उत्तराखंड, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दमन-दीव और दादर एवं नगर हवेली शामिल हैं। देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,42,562 है, जो देश के कुल मामलों का केवल 1.31 प्रतिशत है। मंत्रालय ने रेखांकित किया, "प्रति दस लाख जनसंख्या पर भारत के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 104 है, जो दुनिया में सबसे कम है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार

" देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,923 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,71,294 हो गए, जिनमें से 1,05,73,372 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 108 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,360 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,05,73,372 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.26 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। देश में अभी 1,42,562 लोगों का इलाज चल रहा है।

Bansal News corona vaccine corona vaccine update vaccination programme corona vaccine update news hindi health minister dr. harshwardhan 'Unite 2 Fight Corona' campaign health minsitry
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें