Advertisment

Narottam Mishra Big Statement : गृहमंत्री बोले, जहां से पत्थर आएंगे, उन्हीं के घर के निकाले जाएंगे, दिग्विजय पर कसा तंज

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  Narottam Mishra Big Statement ने एक फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस की शैडो कैबिनेट पर तंज कसा। वहीं दिग्विजय सिंह को भी निशाने पर लिया।

author-image
Bansal News
Narottam Mishra Big Statement : गृहमंत्री बोले, जहां से पत्थर आएंगे, उन्हीं के घर के निकाले जाएंगे, दिग्विजय पर कसा तंज

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  Narottam Mishra Big Statement ने एक फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस की शैडो कैबिनेट पर तंज कसा। वहीं दिग्विजय सिंह को भी निशाने पर लिया। धर्म स्वातंत्र्य कानून के साथ पत्थरबाजों पर भी बयान दिया। वहीं कंगना रनौत को धमकी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार कंगना के साथ है।

Advertisment

अब तक 23 मामले दर्ज हुए
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि धर्म स्वातंत्र्य कानून को लेकर जनवरी 2021 से लेकर अब तक 23 मामले दर्ज हुए है। सबसे ज्यादा भोपाल संभाग में 7 मामले दर्ज हुए है। हम पहले ही कह रहे थे कि कुछ ऐसी ताकतें है जो इस तरह के काम कर रही है।

दिग्विजयसिंह की कविता पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब वो कविता किसकी है, ये तो पता नहीं है, लेकिन दिग्विजय सिंह अब सिर्फ ट्विटर पर ही दिखाई देते है। अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली धमकी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं बहन कंगना से बात करने की कोशिश करूंगा, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। मप्र सरकार उनके साथ हैं। बैतूल में कंगना रनौत की फ़िल्म की शूटिंग रोकने के लिए आवदेन दिया है। इसको लेकर एसपी से फोन पर बात की। मैं कमलनाथ जी से कहूंगा कि वो अपने कार्यकर्ताओं को समझाए। मप्र में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं जायगी।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पत्थरबाजों की संपत्ति जब्त करने पर कानून बनाये जा रहे है। जिस घर से पत्थर आयंगे उसे घर से ही तो पत्थर निकाले जायंगे। सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान किसी को नहीं करने दिया जायेगा। कांग्रेस द्वारा शेडो कैबिनेट बनाने पर गृहमंत्री ने बताया कि अब आने वाले 10 से 15 साल मप्र के अंदर कांग्रेस की सरकार आनी नहीं है। अगर सरकार आएगी भी किसी अन्य दल की। इसलिए कांग्रेस शेडो कैबिनेट बनाकर अपना मन बहलाने में लगी है।

Advertisment
narottam mishra news Narottam mishra big statement Narottam Mishra Attacked on congress mp news in hindi MP Breaking News latest mp news in hindi Home Minister said narottam mishra dr narottam mishra CG Breaking News Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें