Advertisment

4 sep Daily horoscope 2021 : मिथुन को मिलेगा सम्मान, इन राशि के जातकों को होगी धन की प्राप्ति

शनिवार का दिन मिथुन 4 sep Daily horoscope 2021 राशि के जातकों को समाज में मान सम्मान दिलाएगा।

author-image
Preeti Dwivedi
4 sep Daily horoscope 2021 : मिथुन को मिलेगा सम्मान, इन राशि के जातकों को होगी धन की प्राप्ति

नई दिल्ली। शनिवार का दिन मिथुन 4 sep Daily horoscope 2021 राशि के जातकों को समाज में मान—सम्मान दिलाएगा। तो वहीं वृष राशि के जातकों को संतान के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार जानते हैं बाकी राशि के जातकों का हाल।

Advertisment

मेष -
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में कुछ नया कार्यभार मिल सकता है। शत्रु नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। परिवार पर धन व्यय करेंगे।

वृष-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से बचना है। मानसिक तनाव हो सकता हैै। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। खान—पीन से परहेज रखें। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।

मिथुन -

आज का दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मां से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

Advertisment

कर्क -
रूके हुए धन की वापसी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूती होगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति के खरीद-फरोख्त के लिए समय अच्छा है।

सिंह -
दिन सामान्य रहेगा। निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें। व्यापार में कोई भी समझौता करने से पहले सौ बार विचार कर लें। किसी के बहकावे में न आएं। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप को कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। संपत्ति संबंधी विवाद बड़ों की दखल से सुलझ सकता है।

कन्या -
आपके लिए आज चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। यश में वृद्धि होगी। महिला सहकर्मी व अधिकारी से आपको लाभ हो सकता है। विदेशी कंपनी में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए मौका अच्छा है। मित्रों से चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है।

Advertisment

तुला-
घर किसी शुभ कार्य को लेकर चर्चा होगी। नए कार्यों पर तकनीकि रूप से विचार करने पर सफलता मिलेगी। अगर नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो समय ठीक नहीं है। लंबित कार्यों को निपटोने के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को निपटाने के लिए समय अच्छा है। विलासिता पर धन खर्च करने से बचें।

धनु-
आज का दिन सामान्य फल देने वाला होगा। पुराने कर्ज चुकाने के लिए समय अनुकूल है। छात्रों के लिए पढ़ाई पर एकाग्रता से ध्यान लगाने पर ही सफल होंगे। व्यापार—व्यवसाय से जुड़ी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।

Advertisment

मकर -
आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा। भाई और बहन के विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कोई पुराने मित्र या रिश्तेदार से शाम को मुलाकात हो सकती है। रोजगार में सफलता न मिलने के कारण मन उदास हो सकता हैं। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ -
आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। आज के दिन किसी से उधार लेने से बचें। अन्यथा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए मौका अच्छा है। पत्नि के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

मीन  -
आज का दिन व्यय में बीतेगा। बचत की योजनाओं में निवेश करने की सलाह दी जा रही है। आय के अनुसार व्यय करें। शाम का समय माता—पिता की सेवा में बीतेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। पिताजी के स्वास्थ्य में उतार—चढ़ाव आ सकता है।

Bansal News bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi daily horoscope bansal mp news today dharam news adhya 12 ke rashivar upaye dhanu Dharam jyotish dhyan kanya kark kumbh kya karen is din makar meen mesh mithun singh tula vrash vrashchik 4 sep Daily horoscope 2021 4 September 2021 ka rashifal 4 September ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें