Advertisment

4 Oct 2022 Ka Rashifal : शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जाकर 3 बार ये पाठ करने से होगा लाभ, मंगलवार के लिए क्या आपके उपाय

author-image
Preeti Dwivedi
4 Oct 2022 Ka Rashifal : शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जाकर 3 बार ये पाठ करने से होगा लाभ, मंगलवार के लिए क्या आपके उपाय

नई दिल्ली। मंगलवार को नवरात्रि के 4 Oct 2022 Ka Rashifal आखिरी दिन यानि नवरात्रि के navratri 2022 नवमें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। daily horoscope 2022 इस दिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर मां सिद्धिदात्री की विशेष कृपा बरसेगी। चलिए पंडित अनिल पांडे से जानते हैं। आपके लिए कैसा बीतेगा मंगलवार का दिन।

Advertisment

मेष राशि
आपके संतान की उन्नति संभव है। भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटना हो सकती है। कृपया सावधान रहें। शत्रु परास्त होंगे। शनिदेव की शनिवार को पूजा करें।

वृष राशि
आपके संतान का प्रमोशन संभव है। धन की मात्रा बढ़ेगी। व्यापार में उन्नति होगी। सुख सामग्री में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। भाग्य कम साथ देगा। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

मिथुन राशि
आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप कोई बड़ा व्यापार प्लान कर रहे हैं तो उसको प्रारंभ भी कर सकते हैं। अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो आपका समय ठीक है कचहरी के कार्यों में आप सफल नहीं रहेंगे। गुरुवार को भगवान राम या कृष्ण के मंदिर में जाकर पूजन करें।

Advertisment

कर्क राशि
आपका अपने भाइयों और बहनों से संबंध में अच्छे रहेंगे। भाग्य ठीक-ठाक है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। धन आने का मामूली योग है। आपको चाहिए कि आप अपने वाणी पर नियंत्रण रखें। जिससे आपका अपने अधिकारी से लड़ाई ना हो। मंगलवार को हनुमान जी का दर्शन और पूजन करें।

सिंह राशि
आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। नए शत्रु बनेंगे। भाग्य के स्थान पर परिश्रम पर विश्वास करें। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध में वृद्धि होगी। आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। भाइयों से संबंध अच्छा रहेगा। कचहरी में विजय प्राप्त होगी। सुख में वृद्धि होगी। भगवान शिव का अभिषेक करें।

Advertisment

तुला राशि
कचहरी के कार्यों में आपको अद्भुत रूप से सफलता प्राप्त होगी। अगर आपके ऊपर कर्ज है तो कृपया प्रयास करें। कर्जे से मुक्ति संभव है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। धन आ सकता है। भाइयों से संबंध अच्छा रहेगा। आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आपके पास धन आने का अच्छा योग है। व्यापार उत्तम चलेगा। पत्नी को पीड़ा हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों से संबंध ठीक रहेंगे। घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें।

धनु राशि
कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप के सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका व्यापार अच्छा चलेगा। अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान से संबंध थोड़ा खराब हो सकते हैं। मुकदमे में आपको सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य आपका सामान्य है। माताजी के स्वास्थ्य के लिए गुरुवार को भगवान राम या कृष्ण के मंदिर में जाकर पूजन करें। आपको यह कार्य पूरे वर्ष करना चाहिए।

Advertisment

मकर राशि
भाग्य आपका अच्छा है। आपके जो भी कार्य लंबित हैं उनको करने का प्रयास करें। भाग्य आपकी मदद करेगा। आपका व्यापार भी बढ़ेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। कर्ज से आप की मुक्ति हो सकती है। धन आने का सामान्य योग है। आप रूद्राष्टक का पाठ करें।

कुंभ राशि
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपका अच्छा प्रभाव रहेगा। गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाग्य ठीक है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। प्रात काल स्नान करने के उपरांत सूर्य भगवान को लाल पुष्प और अक्षत के साथ में जल अर्पण करें।

मीन राशि
मीन राशि के जिन जातकों का अभी विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह का उत्तम योग है। अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। भाइयों बहनों से तनाव हो सकता है। धन प्राप्त होने में बाधा आएगी। जीवनसाथी को कई सफलताएं मिल सकती हैं। व्यापार उत्तम रहेगा। आप गाय को हरा चारा खिलाएं।

news in hindi Religion News dainik rashifal 2022 aaj ka rashifal 2022 4 Oct 2022 Ka Rashifal astrology news daily horoscope 4 oct 2022 navratri day 9 rashifal 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें