Advertisment

Forbes 100 Most Powerful Women: मंत्री निर्मला सीतारमण समेत 4 भारतीय महिलाओं का नाम लिस्ट में, जानें खबर

दुनियाभर की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण समेत 4 भारतीय महिलाओं का नाम शामिल हुआ है।

author-image
Bansal News
Forbes 100 Most Powerful Women: मंत्री निर्मला सीतारमण समेत 4 भारतीय महिलाओं का नाम लिस्ट में, जानें खबर

Forbes 100 Most Powerful Women: दुनियाभर की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण समेत 4 भारतीय महिलाओं का नाम शामिल हुआ है। यह देश के लिए गौरव की बात है तो वहीं पर दुनिया में चर्चा है।

Advertisment

5वीं बार लिस्ट में शामिल हुए मंत्री सीतारमण

यहां पर हाल ही में जारी की गई फोर्ब्स की लिस्ट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 32वें स्थान पर है जिन्होंने 5वीं बार यह जगह बनाई है। इसके अलावा तीन अन्य भारतीय महिलाएं HCL कॉर्पोरेशन की CEO रोशनी नाडर मल्होत्रा (रैंक 60), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल (रैंक 70), और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ (रैंक 76) भी शामिल हैं।

ये महिलाएं रही टॉप पर

यहां पर फोर्ब्स की इस लिस्ट में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन का नाम टॉप पर है तो वहीं पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बॉस क्रिस्टीन लेगार्ड दूसरे स्थान पर और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस तीसरे स्थान पर हैं।

बता दें, अमेरिकी बिजनेस मैगजीन हर साल दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी करती है। फोर्ब्स के अनुसार, यह चार प्रमुख मैट्रिक्स के आधार पर रैंकिंग निर्धारित करता है: पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्र।पॉलिटिकल लीडर्स के लिए पत्रिका ने GDP और पॉपुलेशन को मानक के रूप में लिया है वहीं कॉर्पोरेट लीडर्स के लिए राजस्व, मूल्यांकन और एंप्लॉयीज की संख्या को लिया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें

Ravi Bishnoi: क्या टी20 वर्ल्ड कप में चहल का पत्ता काटेंगे रवि बिश्नोई, जानें इस रिपोर्ट में

MP New CM Face: सीएम पद को लेकर शिवराज का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

MP News: कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Rajasthan New CM: BJP में CM पद की दौड़ शुरू, वसुंधरा राजे के नाम पर हलचल तेज

Advertisment

“RIZZ” Word of the Year 2023:”RIZZ”किया गया वर्ड ऑफ द ईयर घोषित,जानिए क्या है इसका अर्थ

Forbes 100 Most Powerful Women, World News, Nirmala Sitaraman, Ursula von der Leyen

nirmala sitaraman world news Forbes 100 Most Powerful Women Ursula von der Leyen
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें