Advertisment

ग्वालियर में गोलीकांड: दो बदमाशों ने सरेराह युवक को मारी गोली, 1200 रुपये मेहनताना मांगने पर हत्या

ग्वालियर में गोलीकांड: दो बदमाशों ने सरेराह युवक को मारी गोली, 1200 रुपये मेहनताना मांगने पर हत्याGwalior Crime News Two miscreants shot dead a man dispute over demanding for 1200 Rupees Gwalior Shooting

author-image
Sonu Singh
ग्वालियर में गोलीकांड: दो बदमाशों ने सरेराह युवक को मारी गोली, 1200 रुपये मेहनताना मांगने पर हत्या

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गोलीकांड की खबर सामने आई है। यहां माहज 1200 रुपये मांगने पर दो बदमाशों ने एक युवक की सरेराह गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक गोलीकांड की यह पूरी घटना मुरार के निबुआपुरा की है। यहां बुधवार रात लगभग 11 बजे यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि, युवक को आरोपियों से 1200 रुपये लेने थे। जब वह अपने पैसे लेने पहुंचा तो बदमाशों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने कट्‌टा लहराते हुए गोली मार दी।

बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। युवक के पेट में दो गोली लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है।

दरअसल अमित वेग फेब्रीकेशन का काम करता है। कुछ समय पहले उसने संजू तिवारी के घर पर काम किया था। उसकी मेहनत के 1200 रुपए संजू तिवारी ने रोक रखे थे। काफी समय से वह अपना मेहनताना मांग रहा था, लेकिन उसने रुपए नहीं दिए। बुधवार रात को जब वो अपना मेहनताना मांगने गया तो आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisment
mp news in hindi MP Breaking News MP man shot dead madhya pradesh Gwalior News Gwalior Firing news Gwalior dispute over 1200 Rupees CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें