Advertisment

सौरव गांगुली की तबीयत फिर से खराब, अस्पताल में कराया भर्ती

सौरव गांगुली की तबीयत फिर से खराब, अस्पताल में कराया भर्ती

author-image
News Bansal
सौरव गांगुली की तबीयत फिर से खराब, अस्पताल में कराया भर्ती

कोलकाता: BCCI के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया जा रहा है। बता दें की उनकी हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई है। सौरव गांगुली को आज अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1354356612371103747

गांगुली की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी हुई थी

गौरतलब है कि, 2 जनवरी को सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई थी। 5 जनवरी को सीनियर कार्डिएक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था, ‘‘गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीय को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है। 48 साल के गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, आज भी वैसा ही है।’’

Sourav Ganguly's again hospitalised Sourav Ganguly kolkatta health deteriorated cricket BCCI President bcci adhyaksh apolo hospital
Advertisment
चैनल से जुड़ें