Advertisment

Jyotiraditya Scindia: राम मंदिर निर्माण के लिए सिंधिया ने दिए 5 लाख, बोले- राम काज कीन्हे बिना मोहि कहां विश्राम

Jyotiraditya Scindia: राम मंदिर निर्माण के लिए सिंधिया ने दिए 5 लाख, बोले- राम काज कीन्हे बिना मोहि कहां विश्राम BJP MP Jyotiraditya Scindia Gave Five lakh rupees for Contribution in construction of Ram temple in Ayodhya

author-image
Sonu Singh
Jyotiraditya Scindia: राम मंदिर निर्माण के लिए सिंधिया ने दिए 5 लाख, बोले- राम काज कीन्हे बिना मोहि कहां विश्राम

Image Source:Twitter@Jyotiraditya M. Scindia

भोपाल:
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। इसके लिए देशभर से लोग दान कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की राशि दी है। राम मंदिर (Ram temple) निर्माण में योगदान देने के बाद सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, 'राम काज कीन्हे बिना मोहि कहां विश्राम'।

Advertisment

सीएम शिवराज ने दिया एक लाख रुपए का चेक
गौरतलब है कि, राम मंदिर निर्माण के लिए मध्य प्रदेश में धन संग्रह अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 जनवरी को की थी। इस दौरान सीएम ने राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के विनायकराव देशपांडे को 1 लाख रुपए का चेक दिया था। सीएम ने कहा था, भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी।

साध्वी प्रज्ञा ने अपने वेतन से दिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि दे चुकी हैं। साध्वी प्रज्ञा ने अपने वेतन से एक लाख 11 हजार 111 रुपए दिए हैं। इसके अलावा भारत भक्ति अखाड़े की संस्थापक होने के नाते अखाड़े की तरफ से 11 लाख 11 हजार 111 रुपए सहायता राशि दी। गौरतलब है कि भोपाल सांसद प्रज्ञा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्ण चेतनानंद अवधेशानंद गिरी अखाड़े की संस्थापक हैं।

Advertisment

दिग्विजय ने दिया 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा
मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने एक लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा दिया है। दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 1,11,111 रुपये का चेक दिया।

Ram temple ram mandir mp news in hindi MP Breaking News mp bjp MP Jyotiraditya Scindia CG Breaking News Breaking News bjp bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news Ayodhya
Advertisment
चैनल से जुड़ें