Advertisment

Odisha News: लाओस में बंधक बनाए गए ओडिशा के 35 मजदूर, मुख्यमंत्री ने वापस लाने के दिए निर्देश

भुवनेश्वर। ओडिशा के 35 मजदूरों के एक समूह ने आरोप लगाया है कि जिस कंपनी के लिए वे काम करते थे, उसने उन्हें बंधक बना लिया है।

author-image
Bansal news
Odisha News: लाओस में बंधक बनाए गए ओडिशा के 35 मजदूर, मुख्यमंत्री ने वापस लाने के दिए निर्देश

भुवनेश्वर। ओडिशा के 35 मजदूरों के एक समूह ने आरोप लगाया है कि जिस कंपनी के लिए वे काम करते थे, उसने उन्हें बंधक बना लिया है। मजदूरों ने अपने गांव के लोगों को वीडियो भेजकर यह जानकारी दी है और सरकार से उन्हें वापस लाने का अनुरोध किया है।

Advertisment

वीडियो में मजदूरों ने कहा है कि जिस प्लाईवुड कंपनी के लिए वे काम करते थे, उसका कामकाज डेढ़ माह से बंद है, लेकिन इसके बाद न तो उन्हें वापस लौटने दिया जा रहा है और न ही उन्हें भुगतान किया गया है।

मजदूरों ने लगाया यह आरोप

केंद्रपाड़ा जिले के राजकनिका ब्लॉक के मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके पासपोर्ट भी छीन लिए हैं। जब यह मामला राज्य सरकार के संज्ञान में लाया गया, तो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबंधित अधिकारियों को उक्त मजदूरों को वापस लाने का निर्देश दिया।

अधिकारी ने यह बताया

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य श्रम आयुक्त ने लाओस में भारतीय दूतावास के समक्ष यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दूतावास ने ओडिशा सरकार को सूचित किया है कि श्रमिकों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।

Advertisment

मजदूरों ने ये वीडियो अपने गांव के लोगों को भेजे, जिसके बाद इन लोगों ने स्थानीय विधायक से संपर्क किया। स्थानीय विधायक ने राज्य सरकार को मामले की जानकारी दी। बंधक बनाई गई मजदूर सरोज पलाई ने वीडियो में कहा, ‘‘हमारे पास पैसा नहीं है, भोजन नहीं है। हमें वापस लौटने नहीं दिया जा रहा।’’

येे भी पढे़ं :

MP News: हाई कोर्ट जज के घर चोरी, 4 सुरक्षा गार्ड निलंबित, रायसेन से 3 लाख 26 हजार की राशि जब्त

Most Expensive Train In World: ये है दुनिया के 5 सबसे महंगी ट्रेनें, देंखे तस्वीरें

Advertisment

Army TES Recruitment 2023: भारतीय सेना में तकनीकी पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

MP Election 2023: ‘’मैं हूं सुपरस्टार, 2024 में लडूंगी चुनाव’’, उमा भारती ने चुनाव को लेकर किया साफ

Karwa Chauth Jewellery Designs: इन ज्वेलरी सेट डिजाइन से खुद को बनाएं क्लासी, लोग कहेगें करवा चौथ का चांद

Advertisment
Odisha News laos news latest news of odisha
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें