Advertisment

Telangana Corona Cases: तेलंगाना में कोविड-19 के 346 नए मामले, दो लोगों की मौत

Telangana Corona Cases: तेलंगाना में कोविड-19 के 346 नए मामले, दो लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

हैदराबाद, आठ जनवरी (भाषा) तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 (Telangana Corona Cases) के 346 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.89 लाख से ज्यादा हो गई।

Advertisment

इस बीच, राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,561 हो गई।

सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में सात जनवरी रात आठ बजे तक का आंकड़ा शामिल किया गया है ।

बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (Greater Hyderabad Nagar Nigam) में संक्रमण के सबसे ज्यादा 66 नए मामले सामने आए। इसके बाद रंगारेड्डी में 41 और मेडचल मल्काजगिरि में 34 मामले सामने आए हैं।

Advertisment

राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,89,135 है जबकि अब तक 2,82,574 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 5,000 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। राज्य में मृत्यु दर 0.53 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर 97.73 फीसदी है।

Telangana News Telangana Hindi News Telangana Corona Updates Telangana Corona News Hindi Telangana Corona News Telangana Corona Cases covid 19 corona Bansal News Live Tv Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें