Advertisment

MP Election 2023 : लाडली बहन योजना के बाद महिलाओं को एक और तोहफा

MP Election 2023 : लाडली बहन योजना के बाद महिलाओं को एक और तोहफा 33-percent-women-will-be-appointed-at-booth-level-in-madhya-pradesh-bjp-vd-sharma-vkj

author-image
deepak
MP Election 2023 : लाडली बहन योजना के बाद महिलाओं को एक और तोहफा

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ महीनों का वक्त बचा हुआ है। राज्य में चुनाव से पहले बीजेपी कांग्रेस ने चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश बीजेपी ने लाडली बहना योजना को लागू कर मास्टर स्ट्रोक खेला है तो वही कमलनाथ ने भी सरकार बनने पर महिलाओं को 18 हजार रूपये साल देने का वादा किया है। शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को 1 हजार रूपये महीना देने का वादा किया हैं। वही अब प्रदेश बीजेपी ने भी महिलाओं को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।

Advertisment

वीडी शर्मा ने की बड़ी घोषणा

मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने आवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि इस बार बूथों पर महिलाओं की भागीदारी अधिक रहेगी। उन्होंने कहा है कि पन्ना जिले में 33 फीसदी महिलाओं की भागीदारी सुनश्चित की गई है। अब बूथ अध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य पदों पर महिलाओं की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर संवाद की जिम्मेदारी भी महिलाओं को सौ।पी जाएगी।

वीडी शर्मा ने कहा है कि यह प्रयास हमने शुरू किया है। प्रदेश की सरकार भी महिलाओं के लिए काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है महिलाओं को आगे लाना। उन्होंने आगे बताया की अब 64 हजार 100 बूथ कुछ बूथ कम हुए हैं। इसलिए इस बूथ विस्तारक अभियान के पार्ट 2 अभियान में सभी कार्यकर्ता बीजेपी मध्य प्रदेश 14 से 24 तक बूथों पर होगी। वहां मुख्यमंत्री प्रदेश के अध्यक्ष कैबिनेट के मंत्री वरिष्ठ नेता एंव, मंडल के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी शामिल होगें।

VD Sharma Press Conference VD Sharma Trending Story Shivraj Singh Chouhan MP news mp bjp mp assembly election 2023 madhya pradesh latest news in hindi BJP appointed women at Booth Level
Advertisment
चैनल से जुड़ें