Advertisment

31st October History: पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज, जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारत के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन के तौर पर दर्ज है।

author-image
Bansal News
12 October History: आज के दिन ही परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ की सरकार का किया था तख्तापलट, जानें घटनाएं

नई दिल्ली। 31st October History: भारत के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन के तौर पर दर्ज है। अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात और बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पहुंचीं और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई।

Advertisment

देश-दुनिया के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1875 : वल्लभभाई पटेल का जन्म।

1920 : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का शुरूआती सत्र बम्बई में आयोजित।

1941 : लगभग 15 वर्ष की मेहनत के बाद दक्षिण डेकोटा की ब्लैक हिल्स में माउंट रेशमोर नेशनल म्यूजियम का काम पूरा हुआ, जहां पहाड़ियों पर अमेरिका के चार राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थिओडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरे तराशे गए।

Advertisment

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।

1968 : अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया।

1984 : भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के हाथों हत्या।

1992 : लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या का ऐलान किया गया। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया।

Advertisment

2003: मलेशिया में महातिर युग का अंत। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 22 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ा।

2006 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति पी डब्ल्यू बोथा का 90 वर्ष की आयु में निधन।

ये भी पढ़ें

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य और काम के मामले में संतुलन बनाने का दिन है, जानें अपना राशिफल

Advertisment

Election 2023: 15 दिन तक MP में दिग्गज नेताओं की फौज, कौन-कब करेगा प्रचार, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी सहित ये होंगे शामिल

MP Election 2023: PM Modi 4, जेपी नड्डा 3 नवंबर को आएंगे MP, अंतिम दिन इतने प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Mumbai Taxi: मुंबई की सड़कों से गायब हुई “काली-पीली टैक्सी”, जानिए कैसा रहा अब तक के 60 साल का सफर

31st October History, Today History, Aaj Ka Ethihas, BigNews, Indira Gandhi, Death Annieversary

Indira Gandhi today history bignews Aaj Ka Ethihas 31st October History: Death Annieversary
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें