Advertisment

31 Dec 2022 Rashifal : साल का आखिरी दिन आपके लिए कैसा होगा, पढ़ें शनिवार 31 दिसंबर का राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
31 Dec 2022 Rashifal : साल का आखिरी दिन आपके लिए कैसा होगा, पढ़ें शनिवार 31 दिसंबर का राशिफल

नई दिल्ली। 31 Dec 2022 Rashifal शनिवार को साल का अंत हो रहा है। astrology इसी के बाद रविवार से शुरू हो जाएगा नया साल। जी हां ऐसे में चलिए हम जानते हैं कि शनिवार यानि साल का आखिरी दिन आपके लिए क्या खास लेकर आने वाला है।

Advertisment

मेष राशि
धन आने का योग है। सुख में वृद्धि होगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ईश्वर की कृपा की वर्षा हो सकती है। बशर्ते आप भी प्रयास करें। कार्यालय में आपकी स्थिति पहले से अच्छी हो सकती है। भाई बहनों से संबंध अच्छा रहेगा। माता जी के गर्दन और कमर में पीड़ा हो सकती है।

वृष राशि
सफलता दायक ग्रह शनि है। शनि की मदद से आप कई कार्यों को सफलतापूर्वक कर सकते हैं। दुर्घटनाओं से सावधान रहने का प्रयास करें। धन आने का उत्तम योग है। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। माता और पिता जी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी।

मिथुन राशि
आपके जीवनसाथी के लिए अद्भुत है। उनके सभी कार्य संपन्न होंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है। उनके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों को बढ़ाने के लिए भी समय उचित है। गलत रास्ते से धन आ सकता है। कचहरी में विजय की उम्मीद है। शत्रु पराजित होंगे। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है।

Advertisment

कर्क राशि
आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके शत्रु का विनाश होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी है, परंतु माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन कम आएगा। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 5 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

सिंह राशि
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके संतान की उन्नति होगी। संतान का आप को पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। भाग्य से आपको बहुत कम लाभ प्राप्त होगा। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। मंगल देव की शांति का उपाय किसी योग्य ब्राह्मण से कराएं।

कन्या राशि
आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है। आपके लिए भी ठीक-ठाक है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आएगी। आपके पेट में तकलीफ हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप इलेक्शन लड़ रहे हैं तो उसमें आप जीत सकते हैं। जनता का आपको साथ मिलेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको सावधान रहना चाहिए। सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Advertisment

तुला राशि
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार उत्तम चलेगा। क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है। भाग्य पूर्ण साथ देगा। पेट के रोगों से मुक्ति मिलेगी। कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिताजी के स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

वृश्चिक राशि
धन आने का उत्तम योग है। प्रयास करें, धन आपके पास अवश्य आएगा। कचहरी के मामलों में उलझने से बचें। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से भी बचें। भाग्य कम साथ देगा। बहनों से प्रेम बढ़ेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान आपका सहयोग करेगी। विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन जाप करें।

धनु राशि
आपके लिए उत्तम है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। धन भी सामान्य से अधिक आएगा। भाग्य से थोड़ा कम मिलेगा। पिताजी को कष्ट हो सकता है। शत्रु विनाश को प्राप्त होंगे। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। प्रतिदिन गौमाता को हरा चारा खिलाएं।

Advertisment

मकर राशि
आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में आपके लिए सफलता का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। माताजी को कष्ट हो सकता है। भाग्य कोई विशेष साथ नहीं देगा। आपके संतान की उन्नति होगी। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें।

कुंभ राशि
धन आने का अच्छा योग है। आपके द्वारा किए गए थोड़े प्रयासों से ही आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य सामान्य है। संतान आपका साथ देगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में सफलता का योग है। कचहरी के कार्य में सफलता मिल सकती है। घर से निकलने के पहले अपने माता-पिता को प्रणाम करें।

मीन राशि
सामान्य रूप से आपके लिए अच्छा है। धन की प्राप्ति की संभावना है। आपके सभी शासकीय कार्य संपन्न हो सकते हैं। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने बॉस का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके कनिष्ठ कर्मचारी भी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। भाग्य भी आपका ठीक-ठाक साथ देगा। सूर्य भगवान को प्रातः काल तांबे के पात्र में जल अक्षत और लालपुष्प लेकर सूर्य के मंत्र के साथ जल अर्पण करें।

Advertisment

Year 2023 Horoscope : नए साल में क्या होगा आपके जीवन में खास, पढ़ें वार्षिक राशिफल में अपनी राशि

Jan 2023 Grah Gochar : जनवरी 2023 में चार बड़े ग्रहों में होगा बड़ा फेरबदल, आप पर होगा सीधा असर

नोट : इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Advertisment
vrishchik 2022 rashifal tula 2023 rashifal saptahik rashifal december 2022 saptahik rashifal 23 se 31 december 2022 saptahik rashifal 2022 rashifal singh december 2022 rashifal december 2022 in hindi rashifal 31 december 2022 rashifal 2022 Rashifal jyotish december rashifal december 2022 rashifal december 2022 ka masik rashifal Astrology ajker rashifal 31 december 2022 aaj ka rashifal 31 december 31-dec-2022-rashifal 31 december ka rashifal 31 december 2022 dainik rashifal bengali 2022 rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें