Advertisment

Telangana Corona Cases: तेलंगाना में कोविड-19 के 301 नए मामले, दो और मौतें हुईं

Telangana Corona Cases: तेलंगाना में कोविड-19 के 301 नए मामले, दो और मौतें हुईं

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

हैदराबाद, 12 जनवरी (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस (Telangana Corona Cases) के 301 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2.90 लाख से अधिक हो गए, जबकि बीमारी से दो और मौतें होने से मृतकों की संख्या 1,568 तक पहुंच गई।

Advertisment

एक सरकारी बुलेटिन के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (Greater Hyderabad Nagar Nigam) में सबसे अधिक 58 मामले आए, इसके बाद रंगारेड्डी और मेडचल मल्काजगिरि में क्रमशः 27 और 16 मामले सामने आए।

राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,90,309 है जबकि बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 2,84,217 है।

राज्य में अब 4,524 रोगियों का इलाज चल रहा है। सोमवार को 34,431 नमूनों की जांच की गई।

Advertisment

राज्य में अब तक कुल 73.12 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया कि प्रति दस लाख आबादी पर 1.96 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में कोविड-19 (Covid 19) मामले में मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.4 प्रतिशत है।

तेलंगाना (Telangana) में मरीजों के ठीक होने की दर 97.90 प्रतिशत है, जबकि देश में यह 96.5 प्रतिशत है।

Advertisment

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश

Telangana Hindi News Today Telangana Hindi News Telangana Corona Updates Telangana Corona News Telangana Corona Cases Telangana Breaking News telangana covid 19 corona Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें