Advertisment

30 महिलाओं ने दिनभर बहाया पसीना और शाम को राम मंदिर के नाम कर दी पूरे दिन की दिहाड़ी

30 महिलाओं ने दिनभर बहाया पसीना और शाम को राम मंदिर के नाम कर दी पूरे दिन की दिहाड़ी 30-women-sweated-throughout-the-day-and-i-the-evening-named-Ram-temple-for-a-full-day

author-image
Bansal news
30 महिलाओं ने दिनभर बहाया पसीना और शाम को राम मंदिर के नाम कर दी पूरे दिन की दिहाड़ी

इंदौर। अयोध्या में बन रहे राममंदिर के नाम पर पूरे देश में लोग अपनी श्रद्धानुसार सहयोग दे रहे हैं। प्रदेश सहित पूरे देश में धन संग्रह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में ही 1 रुपए से लेकर करोड़ों का रुपए का दान भी भक्तों द्वारा किया जा चुका है। इंदौर के पास आने वाले गांव की 30 मजदूर महिलाओं का सहयोग चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इन महिलाओं ने पूरे दिन पसीना  बहाकर मजदूरी की और पूरे दिन की दिहाड़ी भगवान राम के नाम कर दी। इन महिलाओं ने पूरी राशि राम मंदिर के लिए धन संग्रह समिति को दे दी। बेटमा के पास पड़ने वाले ग्राम मोथला की महिलाओं की इस श्रद्धा की काफी तारीफ हो रही है।

Advertisment

वरिष्ठ प्रचारक पहुंचे महिलाओं से मिलने
बता दें कि मकर संक्राति के अवसर पर शुरू किए गए इस धन संग्रह कार्यक्रम में लोगों ने 1 रुपए से लेकर करोड़ों रुपए भी दान किए हैं। इसमें लोगों ने अपनी श्रद्धानुसार सहयोग किया है। वहीं मोथला गांव की महिलाओं की मजदूरी कर सहायता देने की खबर मिलने के बाद इंदौर अर्चना संघ कार्यालय के वरिष्ठ प्रचारक प्रकाश सोलापुरकर खुद महिलाओं से मिलने पहुंचे। प्रकाश ने यहां पहुंचकर महिलाओं की आस्था का अभिनंदन किया है। प्रकाश ने कहा कि इन महिलाओं ने यह साबित किया है कि समर्पण के लिए आपको धनवान होने की जरूरत नहीं है। भगवान राम के लिए सच्ची श्रद्धा और आस्था का भाव ही काफी है। बता दें कि प्रदेश में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कार्यक्रम जोरों पर चल रहा है।

wiswas rashi dan ram mandir dhan sangrah ram mandir chanda ram mandir raily mandir chanda indore chanda CG Breaking News Breaking News Bhopal breaking news betma mothla ganv mahilaye Bansal News MP CG bhopal Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news astha 30 mahinlayen
Advertisment
चैनल से जुड़ें