Advertisment

30 Nov 2022 Ka Rashifal : मीन राशि वालों को छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से लाभ होगा, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj Ka Rashifal 24 June 2022 : प्रेम संबंधों में गहरा सकता है संकट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली। 30 Nov 2022 Ka Rashifal बुधवार का दिन कुछ मीन राशि के astrology जातकों को सतर्क रहने की सलाह jyotish दे रहा है तो वहीं वृष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। तो चलिए पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कि आपके लिए राशि क्या लेकर आई है।

Advertisment

मेष राशि
धन का सामान्य मात्रा में आने का योग है। सन्तान से कम सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्यालय में आपका समय अच्छी तरह से व्यतीत होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

वृष राशि
अपने भाइयों से संबंध उत्तम रहेगा। वे आपकी मदद भी करेंगे। संतान से आपको ज्यादा मदद नहीं मिल पाएगी। सामान्य धन आएगा। भाग्य आपकी मदद करेगा। आपके जीवन साथी के लिए उत्तम है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कम ठीक रहेगा। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें।

मिथुन राशि
आपके सभी शत्रु आप से परास्त हो सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना अनिवार्य है। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आपके संतान को भी दिक्कत हो सकती है। शनि देव का पूजन करें।

Advertisment

कर्क राशि
आपको अपनी संतान के तरफ से शुभ संदेश मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में उनको उत्तम अंक प्राप्त होंगे। सामान्य धन आने का योग है। भाग्य आपके साथ है। कोई व्यक्ति आपके कार्यों में बाधा बनेगा। शत्रु का विनाश होगा। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजन करें।

सिंह राशि
अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो आपके लिए दिन अत्यंत उत्तम रहेगा। जनता का आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपको सफलताएं भी प्राप्त होंगी। आपके माताजी के स्वास्थ्य में मामूली खराबी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य भी कुछ खराब हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट होगी। शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करें।

कन्या राशि
आपका अपने भाइयों से उत्तम संबंध रहेगा। बहन के साथ संबंध में थोड़ी गिरावट आ सकती है। भाग्य का मिलाजुला साथ मिलेगा। अतः भाग्य के भरोसे कोई कार्य न करें। आपकी पुत्री आपको कोई अच्छा संदेश दे सकती है। आप अपने घर की पहली रोटी गौ माता को दें।

Advertisment

तुला राशि
आपके पास धन आने का उत्तम योग है। जनता में आपके मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य परेशानी आ सकती है। संतान आपके साथ सहयोग करेंगे। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। आप चीटियों को खाद्य पदार्थ दे।

वृश्चिक राशि
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। बहनों से संबंध अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप भाग्य के भरोसे न रहें। स्वयं सफलता के लिए प्रयास करें। वैसे भाग्य आपका साथ देगा। माता और पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप गौ माता को हरा चारा दें।

धनु राशि —
मुकदमों में जीत मिलेगी। धन आने का उत्तम योग है। खर्चे बढ़ेंगे। शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट आ सकती है। शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर पुजारी को वस्त्र का दान दें।

Advertisment

मकर राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने का उत्तम योग है। धन वाले कार्यों को करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। माता और पिता जी को कष्ट हो सकता है। कृपया उनका ध्यान रखें। संतान को भी कष्ट की संभावना है। कृपया उनका भी ध्यान रखें। भाइयों से संबंध ठीक रहेगा। प्रतिदिन मृत्युंजय मंत्र की एक माला का जाप करें।

कुंभ राशि
कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यालयों में आपके कार्य संपन्न होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। माताजी को कष्ट हो सकता है। मुकदमे में सफलता मिलेगी। धर्म आने का योग है। प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें।

मीन राशि
कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो शादी तय होने की उम्मीद नहीं है। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। धन का व्यय होगा। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। भाग्य आपका साथ देगा। महामृत्युंजय का कम से कम एक माला का जाप करें। महामृत्युंजय भगवान आपके और आपके जीवन साथी की रक्षा करेंगे।

Astrology jyotish Aaj ka rashifal dainik rashifal 30 nov ka rashifal 2022 rashifal-of-30-nov-2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें