Advertisment

300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू जारी

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में एक 3 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। प्रशासन को जानकारी लगने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

author-image
Bansal News
300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू जारी

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में एक 3 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। प्रशासन को जानकारी लगने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया गया है कि 300 फीट गहरे बोरवेल में बच्ची करीब 50 फीट पर फंसी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है।

Advertisment

बोरवेल में बच्ची के गिरने की जानकारी पर भीड़ जमा

सीहोर थाना क्षेत्र के मुंगावली गांव में बच्ची के बोरवेल में गिरने की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो मौके पर भीड़ जमा होने लगी है। बालिका का नाम सृष्टि कुशवाह पिता राहुल कुशवाह निवासी मुंगावली बताया जा रहा है। बताया गया कि बच्चे खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई थी, जिसे बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है।

जैसे ही एमपी के सीहोर में बच्ची के बोरवेल में गिरने की जानकरी सीएम शिवराज सिंह को लगी तो उन्होंने तुरंत ही मामले को संज्ञान में लेते हुए। प्रशासन को निर्देश दिए हैं। कहा है कि बच्ची को निकालने के समुचित प्रयास करें।

बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए रेस्क्यू जारी

सीएम शिवराज सिंह ने कहा है कि बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए टीम जुटी हुई है। घटना स्थल पर बच्ची को निकालने के काम में जुटे हुई टीम के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी संपर्क में हैं।

Advertisment

MP-Sehore-borewell-girl-fell

स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पोकलेन की मदद से रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, बोरवेल में जहां बच्ची फंसी हुई है, वहां तक ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम के मुताबिक करीब तीन घंटे में बच्ची को बोरवेल से निकाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें- BhuLekh: भू अभिलेख 22 भाषाओं में कब से मिलने लगेगा, भूमि का रिकॉर्ड, नक्शा, खसरा खतौनी भी!

यह भी पढ़ें- Salute History Beginning Methods: सैल्यूट की यह रोचक बातें जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

Advertisment

यह भी पढ़ें- Check PF Balance: पीएफ बैलेंस चेक करें, जानिए कैसे?

यह भी पढ़ें-Environment: क्या आपको पता हैं “पर्यावरण” की यह रोचक बातें? जानिए इस शब्द के बारे में…

sehore news Sehore borewell news Sehore borewell girl fell MP Sehore borewell News girl in borewell girl fell into borewell
Advertisment
चैनल से जुड़ें