Advertisment

हड़ताल पर MP के 3 हजार डॉक्टर्स: IMA का ऐलान, 17 अगस्त को प्रदेशभर में 24 घंटे नहीं मिलेगा इलाज; सिर्फ मिलेगी ये सेवा

Doctors Strike in MP: हड़ताल पर MP के 3 हजार डॉक्टर्स: IMA का ऐलान, 17 अगस्त को प्रदेश में 24 घंटे नहीं मिलेगा इलाज; सिर्फ मिलेगी ये सेवा

author-image
Preetam Manjhi
doctor

Doctors Strike in MP: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हिंसा और हत्या के विरोध में देश भर के डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisment

आपको बता दें कि भोपाल में एम्स और हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये हड़ताल प्रदेश स्तरीय है और इसमें करीब 3,000 डॉक्टर भाग ले रहे हैं। वहीं 17 अगस्त को पूरे प्रदेश में 24 घंटे के लिए इलाज बंद रहेगा, इसके लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन IMA ने ऐलान कर दिया है।

MP में आज से जुड़ा की अनिश्चितकालीन हड़ताल

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने 16 अगस्त से मध्य प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है।

Advertisment

इस हड़ताल में प्रदेश के करीब 3000 डॉक्टर शामिल रहेंगे। वहीं हमीदिया प्रबंधन ने सभी डॉक्टर की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। बता दें कि जूनियर डॉक्टरों ने देर रात 12 बजे से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल कर काम बंद कर दिया है।

https://bansalnews.publit.io/file/WhatsApp-Video-2024-08-17-at-5.23.55-PM.mp4

भोपाल के GMC में छुटि्टयां रद्द

हड़ताल से निपटने के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता एन सिंह ने सभी डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। सभी डॉक्टरों को 24 घंटे ड्यूटी पर रहने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी डिपार्टमेंट के प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा है कि इमरजेंसी, OPD, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड में मेडिकल टीचर्स तैनात रहें।

Advertisment

अगर जरूरत पड़ती है, तो मेडिकल इंटर्न को भी तैनात कया जाए। सभी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर्स से इस पर अमल कर रिपोर्ट मांगी है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1824313967595987419

IMA ने किया ये ऐलान

हड़ताल के चलते IMA ने बयान जारी करते हुए ये ऐलान किया है कि 17 अगस्त सुबह 6 बजे से अगले दिन 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक यानी कि 24 घंटे तक पूरे प्रदेश में इलाज नहीं दिया जाएगा।

Doctors-Strike-in-MP

इसके साथ ही प्रदेश के सभी तरह के अस्पताल चाहे वो सरकारी हो या प्राइवेट सभी तरह की OPD सेवाएं नहीं देंगे। आगे की कार्यवाही के बारे में आगे बताया जाएगा। ऐसे में प्रदेश में मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना होगा।

Advertisment

गांधी मेडिकल कॉलेज ने रखी प्रेस मीट

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के संदर्भ में भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज ने 16 अगस्त को प्रेस मीट रखी है। इसके साथ ही कहा है कि हड़ताल के चलते नियमित काम जिसमें रूटीन OPD, वार्ड कार्य, प्रयोगशाला कार्य, वैकल्पिक सर्जरी आदि जूनियर डॉक्टर्स द्वारा नहीं किए जाएंगे। इमरजेंसी सेवाएं आगामी सूचना तक जारी रहेंगी।

Doctors-Strike-in-MP

हमीदिया में रोजाना आते हैं इतने OPD मरीज

बता दें कि भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रोजाना करीब 1000 से ज्यादा मरीज OPD के लिए आते हैं। जिनको अब परेशानी होगी। वहीं GMC डीन ने डिपार्टमेंट प्रमुखों को दिए मेडिकल टीचर्स को इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर और वार्ड में तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

Doctors-Strike-in-MP

सिर्फ मिलेगी ये सेवा

जूडा प्रवक्ता कुलदीत गुप्ता के मुताबिक, सेंट्रल डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्न की मांग की जा रही है। इसे लेकर GMC डीन को हड़ताल के संबंध में लेटर दिया है। हड़ताल के चलते सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही दी जाएंगी। रुटीन और OPD में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल रहेगी।

Advertisment

भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में प्रदर्शन

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। वे कोलकाता की डॉक्टर के पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्वालियर के जयारोग्य हॉस्पिटल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा

हड़ताल के चलते ग्वालियर जयारोग्य समूह के 1000 बेड के हॉस्पिटल में भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। हॉस्पिटल में आए मरीजों को केवल इमरजेंसी सेवाएं ही दी जा रही हैं। इसके अलावा बाकी सारी स्वाथ्य सुविधाएं बंद हैं। यहां आए एक मरीज को एंबुलेंस से नीचे उतारने के लिए परिजनों को करीब आधा घंटे इंतजार करना पड़ा।

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप

वहीं जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में करीब 350 जूनियर डॉक्टरों ने भी प्रदेशव्यापी हड़ताल कर दी है, जिसकी वजह से स्वाथ्य व्यवस्थाएं ठप हो गई हैं। हड़ताल के चलते जूडा न तो वार्ड में जाएंगे और न ही OPD में बैठेंगे और न ही ऑपरेशन करेंगे। उनकी मांग है कि 2017 का सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को लोगू किया जाए। इसके साथ ही कोलकाता मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Advertisment

इंदौर में एमवाय हॉस्पिटल में प्रदर्शन

इंदौर में भी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। एमवाय हॉस्पिटल के बाहर जूडा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे के बाद ही सिर्फ इमरजेंसी केस देखेंगे। इसके साथ ही शाम 7 बजे कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में ज्वेलरी शॉप में लूट: हथियार के साथ दुकान में घुसे बदमाश, जेवर और 30 लाख कैश लेकर फरार

हिंदी खबर मध्य प्रदेश जूडा हड़ताल भोपाल खबर डॉक्टर हड़ताल मध्य प्रदेश एमपी डॉक्टर हड़ताल एमपी खबर no treatment will be available in the state for 24 hours on august 17 mp में 3 हजार डॉक्टर हड़ताल पर MP news MP Doctor Strike madhya pradesh juda strike ima का ऐलान ima announced hindi news doctor strike madhya pradesh bhopal news 3 thousand doctors on strike in mp 17 अगस्त को 24 घंटे प्रदेश में नहीं मिलेगा कोई इलाज
Advertisment
चैनल से जुड़ें