Advertisment

3 May Ka Rashifal 2023: ये दो राशियां पाएंगी शत्रुओं पर विजय, क्या कहती है आपकी राशि

3 May Ka Rashifal 2023 गुरू का उदय हो चुका है। तो वही शुक्र ने भी राशि ​परिवर्तन कर लिय है। ऐसे में कई राशियां इससे प्रभावित भी होंगी। ये दो राशियां शत्रुओं पर विजय पाएंगी।  चलिए जानते हैं बुधवार को क्या कहती है आपकी राशि।

author-image
Preeti Dwivedi
Horoscope Today 05 October 2020: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जाने अपनी राशि

नई दिल्ली। 3 May Ka Rashifal 2023गुरू का उदय हो चुका है। तो वही शुक्र ने भी राशि ​परिवर्तन कर लिय है। ऐसे में कई राशियां इससे प्रभावित भी होंगी। ये दो राशियां शत्रुओं पर विजय पाएंगी।  चलिए जानते हैं बुधवार को क्या कहती है आपकी राशि।

Advertisment

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर केवल सोना ही नहीं, बल्कि ये चीजें खरीदने से भी आता है गुडलक

मेष राशि – 3 May Ka Rashifal 2023 

कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस राशि के अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ लोग बाधा डाल सकते हैं।

वृष राशि — 3 May Ka Rashifal 2023 

स्वास्थ आपका ठीक रहेगा। धन प्राप्ति का योग है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यालय में सफलता मिल सकती है। हालांकि इस दौरान शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी।

Advertisment

Guru Uday 2023 : इस दिन उदित हो रहे हैं गुरू, क्या होंगे बदलाव

मिथुन राशि — 3 May Ka Rashifal 2023 

 माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनाव पूर्ण हो सकता है। संतान का आपको सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान दुर्घटना का भी योग भी बनते दिख रहा है। शासकीय कार्यालय से मदद मिलेगी।

कर्क राशि — 3 May Ka Rashifal 2023 

पिताजी को कष्ट हो सकता है।  भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। धन आने का उत्तम योग है। शासकीय कार्यों में आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। आपको अपनी संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

Multani Mitti Side Effects : आपको फायदे तो पता ही होंगे, अब जान लें मुल्तानी मिट्टी के साइड इफेक्ट्स भी

Advertisment

सिंह राशि — 3 May Ka Rashifal 2023 

वरिष्ठ और अपने से कनिष्ठ सबका सहयोग आपको प्राप्त होगा। शासकीय कार्यालयों में आपको सफलता प्राप्त होगी। धन आने का योग कम है। भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या राशि —

अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आपके नए शत्रु बन सकते हैं। पुराने शत्रु शांत रहेंगे। छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है। आपके भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। भाग्य से आपके कई कार्य हो जाएंगे। अगर आप शासकीय अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है।

तुला राशि —

आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्य की अपेक्षा परिश्रम पर ध्यान देना होगा।  आपके शत्रु शांत रहेंगे।

Advertisment

Mangal Gochar 2023: सावधान! अपनी नीच राशि में प्रवेश कर मंगल मचाएंगे उत्पाद, इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल

वृश्चिक राशि 

संतान से आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके जीवनसाथी के लिए समय अति उत्तम है। अविवाहित जातकों के लिए भी समय अच्छा है। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य में कोई खराबी आ सकती है।

धनु राशि 

आप संतान से ज्यादा उम्मीद ना करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी आएगी। आपके संतान को भी कष्ट हो सकता है। आपको अपने भाग्य से बिल्कुल उम्मीद नहीं करना चाहिए। आपके सुख में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपको सफलता प्राप्त होगी।

Good Time Sign: ये संकेत बताते हैं आपके जीवन में आने वाला है अच्छा वक्त

मकर राशि

धन आने का अच्छा योग है। संतान आपकी खूब मदद करेगी। भाग्य से भी आपके कार्य हो सकते हैं। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों से उत्तम संबंध रहेंगे। आपके संतान की उन्नति होगी।

कुंभ राशि 3 May Ka Rashifal 2023 

भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। संतान का सहयोग भी प्राप्त नहीं होगा। धन आने का अच्छा योग है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आई खराबी अभी दूर नहीं हो पाएगी।

Shukra Gochar 2023: आज से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, मिथुन के शुक्र दिलाएंगे लाभ

मीन राशि

माताजी को कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धन आने की मात्रा में कमी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। आपके सुख में कमी आएगी।

3 May Ka Rashifal 2023

Vivah Muhurat 2023: आज से शादियां शुरू, मई में कितने विवाह मुहूर्त हैं?

Bansal News Astrology jyotish 3 May Ka Rashifal 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें