Advertisment

3 May Horoscope : आज का दिन वृष राशि के लिए है खास

आज के दिन 3 May Horoscope मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों को मुकदमों aaj ka din vrsh raashi ke lie hai khaas

author-image
Bansal news
3 May Horoscope : आज का दिन वृष राशि के लिए है खास

भोपाल। आज के दिन 3 May Horoscope मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों को मुकदमों aaj ka din vrsh raashi ke lie hai khaas में विजय प्राप्त हो सकती है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार सोमवार का दिन वृष राशि के लिए खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को प्रत्येक क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी।

Advertisment

मेष | Aries (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है) —
मेष राशि के जातकों को आर्थिक व शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। भ्रात की उन्नति हो सकती है। आज आपको दाम्पत्य कष्ट भी झेलना पड़ सकता है।

वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है) —
आज आपका मित्रों से समागम हो सकता है। दाम्पत्य सुख भी मिलेगा। आज आपको व्यापार से भी लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन | Gemini (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है) —
मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुकदमों में आपको विजय मिल सकती है। कृषि से भी लाभ हो सकता है।

Advertisment

कर्क | Cancer (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है) —
कर्क राशि के जातकों को आज प्रवासी जीवन जीना पड़ेगा। आज आपको किसी बात को लेकर चिंता रह स​कती है। पत्नि को कष्ट हो सकता है।

सिंह | Leo (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है) —
सिंह राशि के जातकों को कृषि से लाभ होगा। आज आपको नेत्र पीड़ा हो सकती है। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या | Virgo (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है) —
कन्या राशि के जातकों को धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मुकदमों में विजय प्राप्त हो सकती है। आज आपको नौकरी से भी लाभ होगा।

Advertisment

तुला | Libra (जिनका नाम र, त से शुरू होता है) –
तुला राशि के जातकों के विरोधी आज पराजित होंगे। मुकदमों मे विजय प्राप्त होगी। किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio (जिनका नाम न, य से शुरू होता है) —
वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी से लाभ होगा। यशस्वी कार्य का अवसर आज मिल सकता है। साथही प्रभावशाली कार्य करने का मौका भी मिल सकता है।

धनु | Sagittarius (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है) —
धनु राशि के जातकों को विद्या में उन्नति का अवसर मिलेगा। आज आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। साथ ही लाभ भी होगा।

Advertisment

मकर | Capricorn (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है) —
मकर राशि के जातकों को आज परिवार की चिंता सता सकती है। पत्नि को पीड़ा हो सकती है। आज किसी बात को लेकर हर्ष महसूस करेंगे।

कुंभ | Aquarius (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है) —
आज आपकी असफल यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक चिंता भी सता सकती है। आज आपको उदर विकार घेर सकते हैं। अत: सावधान रहें।

मीन | Pisces (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है) —

मीन राशि के जातकों की योजनाओं में आज अवरोध आ सकता है। व्यापार से थोड़ा लाभ होगा। आज शल्य क्रिया यानि ऑपरेशन हो सकता है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें