Advertisment

3 dec 2022 Ka Rashifal : शनिवार का दिन इनके लिए होगा खास, ये तीन राशियां हैं शामिल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj Ka Rashifal 24 June 2022 : प्रेम संबंधों में गहरा सकता है संकट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली। 3 dec 2022 Ka Rashifal सप्ताह का आखिरी काम वाला दिन यानि शनिवार। astrology शनिवार का दिन वृष राशि के जीवन साथी jyotish के स्वास्थ्य में गिरावट जा सकता है तो वहीं मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आप भी जान लें शनिवार का दिन आपके लिए क्या खास आता है।

Advertisment

मेष राशि
आपका स्वास्थ्य थोड़ा कम ठीक रहेगा। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें। अपने भाइयों से संबंध उत्तम रहेगा। वे आपकी मदद भी करेंगे। संतान से आपको ज्यादा मदद नहीं मिल पाएगी। सामान्य धन आएगा। भाग्य आपकी मदद करेगा। आपके जीवन साथी के लिए उत्तम है।

वृष राशि
जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। धन का सामान्य मात्रा में आने का योग है। सन्तान से कम सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्यालय में आपका समय अच्छी तरह से व्यतीत होगा।

मिथुन राशि
सामान्य धन आने का योग है। भाग्य आपके साथ है। कोई व्यक्ति आपके कार्यों में बाधा बनेगा। शत्रु का विनाश होगा। आपको अपनी संतान के तरफ से शुभ संदेश मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में उनको उत्तम अंक प्राप्त होंगे। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजन करें।

Advertisment

कर्क राशि
कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपके सभी शत्रु आप से परास्त हो सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना अनिवार्य है। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आपके संतान को भी दिक्कत हो सकती है। शनि देव का पूजन करें।

सिंह राशि
भाग्य का मिलाजुला साथ मिलेगा। अतः भाग्य के भरोसे कोई कार्य न करें। आपका अपने भाइयों से उत्तम संबंध रहेगा। बहन के साथ संबंध में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आपकी पुत्री आपको कोई अच्छा संदेश दे सकती है। आप अपने घर की पहली रोटी गौ माता को दें।

कन्या राशि
पिताजी का स्वास्थ्य भी कुछ खराब हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट होगी। शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करें। अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो आपके लिए दिन अत्यंत उत्तम रहेगा। जनता का आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपको सफलताएं भी प्राप्त होंगी। आपके माताजी के स्वास्थ्य में मामूली खराबी आ सकती है।

Advertisment

तुला राशि
स्वयं सफलता के लिए प्रयास करें। वैसे भाग्य आपका साथ देगा। माता और पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप गौ माता को हरा चारा दें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। बहनों से संबंध अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप भाग्य के भरोसे न रहें।

वृश्चिक राशि
आपके पास धन आने का उत्तम योग है। जनता में आपके मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य परेशानी आ सकती है। संतान आपके साथ सहयोग करेंगे। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। आप चीटियों को खाद्य पदार्थ दे।

धनु राशि
माता और पिता जी को कष्ट हो सकता है। कृपया उनका ध्यान रखें। संतान को भी कष्ट की संभावना है। कृपया उनका भी ध्यान रखें। भाइयों से संबंध ठीक रहेगा। प्रतिदिन मृत्युंजय मंत्र की एक माला का जाप करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने का उत्तम योग है। धन वाले कार्यों को करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी।

Advertisment

मकर राशि
कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट आ सकती है। शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर पुजारी को वस्त्र का दान दें। मुकदमों में जीत मिलेगी। धन आने का उत्तम योग है। खर्चे बढ़ेंगे। शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है।

कुंभ राशि
आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। धन का व्यय होगा। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। भाग्य आपका साथ देगा। महामृत्युंजय का कम से कम एक माला का जाप करें। महामृत्युंजय भगवान आपके और आपके जीवन साथी की रक्षा करेंगे। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो शादी तय होने की उम्मीद नहीं है।

मीन राशि
माताजी को कष्ट हो सकता है। मुकदमे में सफलता मिलेगी। धर्म आने का योग है। प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यालयों में आपके कार्य संपन्न होंगे। भाग्य आपका साथ देगा।

Aaj ka rashifal daily horoscope 2022 Mesh Rashifal dainik rashifal 3 dec ka rashifal rashifal-of-3-dec-2022 vrash rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें