Advertisment

29 Oct 2022 Ka Rashifal : इन राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा, चेक करें अपनी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj Ka Rashifal 24 June 2022 : प्रेम संबंधों में गहरा सकता है संकट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली। 29 Oct 2022 Ka Rashifal :छठ मैया का पर्व शुरू हो चुका है। शनिवार को कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर शनि देव की विशेष कृपा बरसेगी। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से, कि शनिवार को किन राशियों पर उनकी कृपा बरसेगी।

Advertisment

मेष राशि —
व्यापार में काफी लाभ मिलेगा। लंबी यात्रा का भी योग है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के सुंदर प्रस्ताव आएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं को आप पराजित कर सकेंगे। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से लाभ होगा।

वृष राशि —
भाग्य से एकाएक कुछ प्राप्ति हो सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है। दुर्घटनाओं में आप बचेंगे। मुकदमे में आपकी विजय होगी। अगर आप प्रयास करें तो आप शत्रु को पराजित कर सकते हैं। भगवान शिव का अभिषेक करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि —
संतान को लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। धन आने का उत्तम योग है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। गुरुवार का व्रत और राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

Advertisment

कर्क राशि
सुख में अद्भुत रूप से वृद्धि की संभावना है। कार्यालय में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके सभी शत्रु आप से पराजित हो सकते हैं। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। दूर देश में गमन का भी योग है। भाग्य से थोड़ी रूकावट हो सकती है।गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभदायक होगा।

सिंह राशि —
क्रोध बढ़ सकता है। भाइयों और बहनों से उत्तम संबंध रहेगा। नए शत्रु बनेंगे। पुराने शत्रु आपके प्रयासों से समाप्त हो सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि —
धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यालय में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। आप के संतान की उन्नति होगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। सुख संबंधी कोई नई सामग्री आप क्रय कर सकते हैं। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा करें।

Advertisment

तुला राशि —
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी का भी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपका यश फैलेगा। कचहरी के कार्यों में आपको नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। यात्रा का योग है। रुद्राष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक राशि —
कचहरी के कार्यों में सफलता का बहुत अच्छा योग है। आपके अंदर क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। भाइयों से संबंध अच्छे रहेंगे धन की सीमित मात्रा में प्राप्ति होगी। शत्रुओं से संघर्ष होगा। संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। इसके अलावा घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें।

धनु राशि —
धन की अच्छी प्राप्ति होगी। आपका व्यापार तेजी से बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

Advertisment

मकर राशि
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके भाइयों को कष्ट होगा। कार्यालय में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन से आपकी सभी कार्य संपन्न होंगे। भाग्य कम साथ देगा। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें जिससे भाग्य अच्छा साथ दें।

कुंभ राशि
भाग्य प्रबल है। भाग्य के कारण आपके कई कार्य आराम से होंगे। आप कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मुकदमे बाजी में सफलता मिलेगी। धन आने का योग है। यात्रा का योग है। मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

मीन राशि
कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा इस सप्ताह बढ़ेगी। अधिकारियों एवं साथियों का आपको साथ मिलेगा। धन आने का अच्छा योग है। भाग्य आपका साथ देगा। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। कृपया सावधान रहें। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

Aaj ka rashifal daily horoscope 2022 dainik rashifal 29 Oct 2022 Ka Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें