Advertisment

29 Jan Rashifal: कन्या राशि वालों के प्रेम विवाह के योग, मीन को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, क्या कहती है आपकी राशि

29 Jan Rashifal: कन्या राशि वालों के प्रेम विवाह के योग, मीन को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, क्या कहती है आपकी राशि 29-jan-2025-aaj-ka-rashifal-mauni-amavasya-horoscope-kany-dhanu-kark-kumbh-meen-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 31 Jan 2025

Aaj ka Rashifal 31 Jan 2025

29 Jan Mauni Amavasya ka Rashifal: मौनी अमावस्या का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। 29 जनवरी बुधवार का दिन कन्या राशि वालों के जीवन में प्रेम विवाह के योग बनाएगा तो वहीं कन्या और मीन को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आज के राशिफल में आपकी राशि क्या कह रही है, पढ़ें आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal 29 Jan) ।

Advertisment

मेष राशि का दैनिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। हालांकि ग्रहों की चाल आर्थिक रूप से आपको परेशान कर सकती है। आप आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। यदि आप कारोबारी हैं तो आपके लाभ में कमी आएगी। आपको मित्र की मदद के आय में वृद्धि करा सकती है।

वृष का दैनिक राशिफल

वृष राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव ला सकता है। मन में थोड़ा तनाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। रहन-सहन पर ध्यान देने की सलाह आपको दी जा रही है।
यदि आप कारोबारी हैं तो आपको पिता से धन प्राप्त हो सकता है। अपनों का साथ मिल सकता है।

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सुखद रहने वाला है। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने वाले हैं तो शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

Advertisment

कर्क राशि का दैनिक राशिफल

कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में रुचि रहेगी। मित्र का आगमन हो सकता है। आपको अपने मित्रों को सहयोग ​भी मिलेगा। बच्चों की सेहत पर का ध्यान रखें।

सिंह राशि का दैनिक राशिफल

सिंह राशि वालों का मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या राशि का दैनिक राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। उच्च पद मिल सकता है। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।

Advertisment

तुला राशि का दैनिक राशिफल

तुला राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। भावनाओं को कंट्रोल करें। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। कामकाज में भागदौड़ रहेगी। धन आएगा। व्यापारियों के लिए दिन मध्यम रहेगा।

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। परिवार में शांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। बच्चों का साथ मिलेगा।

धनु राशि का दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों को पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा। भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होगा। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

Advertisment

मकर राशि का दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों को दिन अशांति भरा रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। कारोबार से वृद्धि होगी। निवेश के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ में वृद्धि के योग रहेंगे।

मीन राशि का दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए दिन कला के क्षेत्र में रुझान लेकर आएगा।

नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। धन की आवक रहेगी।

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: अमावस्या के दिन शमशान घाट क्यों नहीं जाना चाहिए, दान और मौन व्रत का महत्व

horoscope kumbh meen Aaj ka rashifal mauni amavasya 29-jan-2025 kany dhanu kark
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें