Advertisment

28 Oct Ka Rashifal 2022 : सिंह का जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा, कुंभ राशि वालों को धन लाभ होगा, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

नई दिल्ली। 28 Oct Ka Rashifal 2022 शुक्रवार का दिन यानि मां लक्ष्मी का दिन। इसी के साथ छठ मैया और सूर्य उपासना का पर्व भी 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि ज्योतिषार्यो के अनुसार शुक्रवार का दिन मेष राशि को लंबी यात्रा का योग बना रहा है। तो वहीं वृष राशि के जातकों को मुकदमों में विजयी मिल सकती है।

Advertisment

मेष राशि —
शत्रुओं को आप पराजित कर सकेंगे। 26 अक्टूबर का दिन लाभदायक है। लेकिन आपको 27 और 28 अक्टूबर को कामों में सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से लाभ होगा। व्यापार में काफी लाभ मिलेगा। लंबी यात्रा का भी योग है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के सुंदर प्रस्ताव आएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष राशि —
मुकदमे में आपकी विजय होगी। अगर आप प्रयास करें तो आप शत्रु को पराजित कर सकते हैं। 27 और 28 को कुछ परेशानी हो सकती है। भगवान शिव का अभिषेक करने से लाभ होगा। भाग्य से एकाएक कुछ प्राप्ति हो सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है। दुर्घटनाओं में आप बचेंगे।

मिथुन राशि —
संतान को लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। धन आने का उत्तम योग है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। गुरुवार का व्रत और राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

Advertisment

कर्क राशि
दूर देश में गमन का भी योग है। भाग्य से थोड़ी रूकावट हो सकती है। 29 और 30 अक्टूबर को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभदायक होगा। सुख में अद्भुत रूप से वृद्धि की संभावना है। कार्यालय में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके सभी शत्रु आप से पराजित हो सकते हैं। आपका व्यापार उत्तम चलेगा।

सिंह राशि —
भाग्य आपका साथ देगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। क्रोध बढ़ सकता है। भाइयों और बहनों से उत्तम संबंध रहेगा। नए शत्रु बनेंगे। पुराने शत्रु आपके प्रयासों से समाप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि —
सुख में वृद्धि होगी। सुख संबंधी कोई नई सामग्री आप क्रय कर सकते हैं। सफलता का उत्तम योग है। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा करें। धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यालय में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। आप के संतान की उन्नति होगी।

Advertisment

तुला राशि —
कचहरी के कार्यों में आपको नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। यात्रा का योग है। रुद्राष्टक का पाठ करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी का भी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपका यश फैलेगा।

वृश्चिक राशि —
शत्रुओं से संघर्ष होगा। संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। इसके अलावा घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें। कचहरी के कार्यों में सफलता का बहुत अच्छा योग है। आपके अंदर क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। भाइयों से संबंध अच्छे रहेंगे धन की सीमित मात्रा में प्राप्ति होगी।

धनु राशि —
जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। धन की अच्छी प्राप्ति होगी। आपका व्यापार तेजी से बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Advertisment

मकर राशि
विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें जिससे भाग्य अच्छा साथ दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके भाइयों को कष्ट होगा। कार्यालय में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन से आपकी सभी कार्य संपन्न होंगे। भाग्य कम साथ देगा।

कुंभ राशि
धन आने का योग है। यात्रा का योग है। मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। भाग्य प्रबल है। भाग्य के कारण आपके कई कार्य आराम से होंगे। आप कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मुकदमे बाजी में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
भाग्य आपका साथ देगा। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। कृपया सावधान रहें। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा इस सप्ताह बढ़ेगी। अधिकारियों एवं साथियों का आपको साथ मिलेगा। धन आने का अच्छा योग है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

Astrology daily horoscope Religion Aaj ka rashifal dainik rashifal 28 Oct Ka Rashifal 2022 :
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें