Advertisment

28 August History: आज के दिन ही फोर्ब्स ने मायावती को किया था लिस्ट में शामिल, जानिए आज के दिन की घटनाएं

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी थी।

author-image
Bansal News
28 August History: आज के दिन ही फोर्ब्स ने मायावती को किया था लिस्ट में शामिल, जानिए आज के दिन की घटनाएं

नई दिल्ली। 28 August History  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को 28 अगस्त का दिन हमेशा याद रहेगा, क्योंकि यही वह दिन है, जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी थी।

Advertisment

देश-दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1600 : मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।

1896 : उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी का जन्‍म।

1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।

1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

Advertisment

1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।

1924 : जॉर्जिया में तत्कालीन सोवियत संघ के खिलाफ विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।

1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया।

1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण विधेयक पारित।

1984 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनीं।

Advertisment

1990 : इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।

1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की।

1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए।

Advertisment

2008 : अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शुमार किया।

2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

ये भी पढ़ें 

World’s First Disaster Hospital: भारत के वैज्ञानिकों ने फिर दिखाया कमाल, विश्व का पहला आपदा अस्पताल किया तैयार

Nuh Brajmandal Yatra: नूंह में फिर आज निकाली जाएगी ब्रजमंडल यात्रा, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

 Chhattisgarh News: 60 कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का हाथ, स्वास्थ्य कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन, रक्षाबंधन के लिए स्पेशल ट्रेन आज से

G-20 Summit 2023: 61 सड़कों और आयोजन स्थलों पर सजाए गए 6.75 लाख गमले, जाने पूरी खबर

Madurai Rail Coach Accident: रेल हादसे में झुलसे 28 यात्री, विमान के जरिये लाया लखनऊ हवाई अड्डे पर

Mayavati Forbes list Aaj Ka Ethihas 100 most powerful women 28 August History
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें