28 April Horoscope : वृष और कन्या राशि के जातकों को आज हो सकती है आर्थिक कठिनाई

भोपाल। आज का दिन वृष और कन्या राशि के जातकों vrsh aur kanya raashi ke jaatakon ko aaj ho sakatee hai aarthik kathinaee को आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार वृश्चिक और धनु राशि के जातकों की पत्नि को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। श्री खम्परिया के द्वारा बताया जा रहा यह राशि फल चंद्र राशि के आधार पर है।
मेष राशि — मेष राशि के जातकों को शारीरिक सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में अवरोध बढ़ेगा एवं किसी बात को लेकर चिंता बढ़ेगी।
वृष राशि — वृष राशि के जातकों को आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। यश कीर्ति बढ़ेगी।
मिथुन राशि — मिथुन राशि के जातकों का प्रवासी जीवन व्यतीत होगा। सामान्य लाभ के योग हैं। किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है।
कर्क राशि — कर्क राशि के जातकों को वाहन भय बना रहेगा। सुख साधनों की कमी रहेगी। सामान्य लाभ होगा।
सिंह राशि — सिंह राशि के जातकों के माता—पिता को कष्ट होगा। व्यापार से लाभ होगा। आर्थिक रूप से अनुकूलता बनी रहेगी।
कन्या राशि — कन्या राशि के जातकों को आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। निर्माण कार्य में बाधा आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि — इस राशि के जातकों का आज पारिवारिक विवाद हो सकता है। निरर्थक यात्रा हो सकती है। आज आपके विरोधी पराजित होंगे।
वृश्चिक राशि — वृश्चिक राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। चोट—चपेट की संभावना बनी रहेगी। आज आपकी पत्नि को कष्ट हो सकता है।
धनु राशि — धनु राशि के जातकों के विरोधी पराजित होंगे। पत्नि को कष्ट हो सकता है। मुकदमों में आपको विजय मिलेगी।
मकर राशि — मकर राशि के जातकों को अध्ययन—अध्यापन कार्य में बाधा आएगी। आज कहीं से आकस्मिक लाभ होगा। हर्ष महसूस होगा।
कुंभ राशि — कुंभ राशि के जातकों को पठन—पाठन के कार्यों में अवरोध आएगा। विरोधियों की अधिकता रहेगी। आज आपका स्वजनों से विवाद हो सकता है।
मीन राशि — सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा। व्यापार से लाभ होगा।