Advertisment

26 September Aaj Ka Ethihas: इन दो हस्तियों के लिए खास है आज का दिन ! जानिए आज का इतिहास

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद में समानता की बात करें तो वह है उनका जन्मदिन।

author-image
Bansal News
26 September Aaj Ka Ethihas: इन दो हस्तियों के लिए खास है आज का दिन ! जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली। 26 September Aaj Ka Ethihas  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद में समानता की बात करें तो वह है उनका जन्मदिन। हालांकि, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में शानदार कामयाबी हासिल की।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे। सुलझे हुए अर्थशास्त्री डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय भी जाता है। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म भी 26 सितम्बर के दिन ही हुआ था। हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का जन्म 1923 में अविभाजित भारत के पंजाब सूबे के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। देव आनंद 50-60 के दशक के जाने-माने अभ‍िनेताओं में से एक थे। उनका व्यक्तित्व, अदाकारी, सिर को झटकने की अदा और संवाद अदायगी का अंदाज न‍िराला था।

Advertisment

देश दुनिया के इतिहास में 26 सितम्बर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म।

1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।

1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म।

1932: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म।

1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।

1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।

1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।

1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।

1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।

1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।

Advertisment
आज का भारतीय इतिहास आज का इतिहास सुनिए आज का इतिहास today indian history in audio today indian history today in indian history today in history audio listen today history
Advertisment
चैनल से जुड़ें