Advertisment

26 May Ka Rashifal: शुक्रवार को इन पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, क्या आपको मिलेगा लाभ

शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं क्या आपको मिलेगा धन लाभ।

author-image
Preeti Dwivedi
29 June Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करने से होगा लाभ, आपके लिए क्या हैं उपाय

नई दिल्ली। 26 May Ka Rashifal: शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए धन आगमन के योग लेकर आएगा। इनमें मेष राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं क्या आपको मिलेगा धन लाभ।

Advertisment

26 मई का राशिफल

मेष राशि

आपके पास धन आएगा। मात्रा थोड़ा कम या ज्यादा हो सकती है। परंतु धन अवश्य आयेगा। आपके पुत्र को उन्नति प्राप्त होगी। आपको उससे सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की शिक्षा उत्तम चलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य के स्थान पर पुरुषार्थ पर विश्वास करें। कार्यालय में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी।

वृष राशि

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चों को प्रमोशन मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। समाज में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपको सम्मान मिलेगा। शत्रु का विनाश होगा। भाग्य पर आश्रित न रहकर परिश्रम कर अपने कार्यों को संपन्न करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी के पेट में थोड़ा कष्ट हो सकता है। आपके शत्रु का विनाश होगा। गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाग्य ठीक है। भाइयों के साथ प्रेम बहार बढ़ेगा। बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Advertisment

कर्क राशि

आपकी कुंडली के गोचर के अनुसार धन आने का उत्तम योग हैं। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेगा। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। भाग्य से आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपका वाद विवाद हो सकता है। कार्यालय में आपकी बात को सभी मानने के लिए बाध्य रहेंगे।

Anger Control Tips: बच्चों के गुस्से को कंट्रोल करने के ज्योतिषीय उपाय

सिंह राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से कोई लाभ नहीं मिलेगा। शत्रु बने रहेंगे। धन आने का उत्तम योग है। भाई बहनों के साथ संबंध में कटुता आ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग थोड़ा बहुत ही प्राप्त होगा।

कन्या राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में आप को पूर्ण सफलता मिल सकती है। खराब रास्ते से धन आने का योग है। भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ संबंध उत्तम रहेगा।

Advertisment

तुला राशि

आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट आ सकती है। अपनी संतान से आपको कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी।

वृश्चिक राशि

आपको कार्यालय के कई कार्यों में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो उसमें भी आप को सफलता मिल सकती है। बहनों से आपके संबंध में तनाव आ सकता है। धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका स्वयं का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Eye Twitching: आंखों का फड़कना क्या संकेत देता है?

धनु राशि

आपको भाग्य से अच्छी मदद मिलेगी। कचहरी के कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। आपका कार्यालय का समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में उन्नति होगी। संतान को कष्ट हो सकता है। संतान का सहयोग आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा।

Advertisment

मकर राशि

भाग्य अद्भुत रूप से आपका सहयोग करेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है। आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। दांत की तकलीफ भी संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचकर रहें। आपको अपनी संतान से सहयोग की कम उम्मीद है।

कुंभ राशि

आपके जीवन साथी को सफलताएं मिल सकती हैं। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य की स्थिति सामान्य है। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है।

मीन राशि

भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके जीवन साथी का अगर कोई व्यापार है तो इस सप्ताह अच्छा चलेगा। उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धन प्राप्ति में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। शत्रु आपसे डरेंगे। भाइयों के प्रेम में बाधा आएगी।

Bageshwar Dham: ‘आपको जेल भेज देंगे…’ बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर हुई बहस में वकील पर भड़के जज

Astrology Aaj ka rashifal aaj ka panchang 26 may ka panchang 26 may ka rashifal 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें