आज का दिन इनके लिए होगा खास

26 March Horoscope : आज का दिन इनके लिए होगा खास

भोपाल। आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए हर तरह से अच्छा रहने वाला है। aaj ka din unake lie khaas hoga तो वहीं कर्क राशि के जातकों को शेयर मार्केट संबंधी कार्यों में संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार यह राशि फल राशि के आधार बताया जा रहा है।

मेष राशि — इस राशि के जातक यदि आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो इन्हें लाभ होगा। शत्रुओं से संभलकर रहने की आज सलाह दी जा रही है। स्थानांतरण के भी योग बन रहे हैं।

वृष राशि — वृष राशि के जातकों के लिए आज वाणी संबंधी कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। यानी आप आकाशवाणी, मीडिया आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं तो लाभ हो सकता है। भूमि व वाहन से लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि — बुद्धि—विद्या से संबंधित कार्यों में भी आज विकास के योग बन रहे हैं। धन संबंधी परेशानी आ सकती है। व्यापार से लाभ होगा।

कर्क राशि — कर्क राशि के जो जातक व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज लाभ होगा। भाग्य भी आज अच्छा रहने वाला है। भाग्य विकास होगा। यदि आप शेयर मार्केट से जुड़े हैं तो आज थोड़ा संभलकर रहें, हानि हो सकती है। मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

सिंह राशि — इस राशि के जातकों का आज पराक्रम बढ़ेगा। शारीरिक पीड़ा हो सकती है अत: संभलकर रहें। स्वास्थ्य में आज और अधिक गिरावट आ सकती है।

कन्या राशि — यदि आप भूमि—भवन के क्षेत्र से जुड़े हैं या भवन संबंधी कोई कार्य करवा रहे हैं तो आज लाभ हो सकता है। कानूनी संबंधी विवाद भी आज समाप्त हो सकते हैं। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

तुला राशि — तुला राशि के जातकों के आज स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। मानसिक बैचेनी बनी रहेगी। इनके लिए आज एक ये बात अच्छी रहेगी कि मान—सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि — वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज भूमि क्रय करने का अच्छा समय है। इनके व्यापार में भी वृद्धि होगी। परन्तु आपको कुसंगति से बचने की सलाह दी जा रही है अन्यथा दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

धनु राशि — इस राशि के जातकों के लिए आज यात्रा में लाभ होगा। परिवार से सुख भी मिलेगा। साथ ही जो भी कार्य आज आप करेंगे वे पूर्ण होंगे।

मकर राशि — मकर राशि के जातकों के धार्मिक कार्यों में आज वृद्धि होगी। संतान पक्ष की उन्नति होगी। आज आपके स्थानांतरण के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि — इस राशि के जातकों को आज राजनीतिक लाभ होगा। शत्रु पक्ष से हानि हो सकती है अत: संभलकर रहें। व्यर्थ के कार्यों में व्यय होगा।

मीन राशि — इस राशि के जातकों को आज यात्रा में व्यय करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जा रही है। कुसंगति में पड़ सकते हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password