Advertisment

TRI Colour Barfi Recipe: रिपब्लिक डे के मौके पर घर में बनाएं स्वादिष्ट ट्राइ कलर बर्फी, झटपट इस रेसिपी से करें तैयार

TRI Colour Barfi Recipe: गणतंत्र दिवस को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इस दिन पूरे देश में जश्र्न का माहौल होता है।

author-image
Manya Jain
TRI Colour Barfi Recipe: रिपब्लिक डे के मौके पर घर में बनाएं स्वादिष्ट ट्राइ कलर बर्फी, झटपट इस रेसिपी से करें तैयार

TRI Colour Barfi Recipe

TRI Colour Barfi Recipe: गणतंत्र दिवस को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इस दिन पूरे देश में जश्र्न का माहौल होता है। जो मिठाई के बिना तो कोई भी त्यौहार जैसे अधूरा सा लगता है।

Advertisment

अगर आप भी 26 जनवरी को कुछ मीठा बनाने का सोच रहीं तो आप तिरंगा बर्फी बना कर तैयार कर सकती हैं। अगर आप इसे बना कर तैयार करती हैं तो ये सभी को पसंद आएगी और यूनिक भी लगेगी।

इसे बनाने के लिए बेहद ही कम सामग्री की आवश्यकता होती है। और इसे बनाने में बेहद ही कम समय लगता है। ये खाने में भी बेहद स्वादिष्ट बनती है।

क्या चाहिए 

खोया (मावा): 500 ग्राम, चीनी: 200 ग्राम, नारियल बूरा: 100 ग्राम, पिस्ता पाउडर: 2 बड़े चम्मच, केसर: 8-10 धागे, हरा रंग (खाद्य रंग): 1/4 चम्मच, नारंगी रंग (खाद्य रंग): 1/4 चम्मच, इलायची पाउडर: 1/2 चम्मच, घी: 2 बड़े चम्मच

Advertisment

कैसे बनाएं

मावा तैयार करें

कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें मावा डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। मावा हल्का सुनहरा और चिकना हो जाए तो इसे ठंडा होने दें।

publive-image

चीनी मिलाएं

ठंडे मावे में चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इसे तीन भागों में बांट लें।

publive-image

ये भी पढ़ें:  

तीन रंग तैयार करें

पहले भाग में नारंगी रंग और केसर (गुनगुने पानी में घुला हुआ) मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।

publive-image

दूसरे भाग को सफेद ही रखें। इसमें नारियल बूरा मिलाएं। तीसरे भाग में हरा रंग और पिस्ता पाउडर डालकर मिक्स करें।

Advertisment

परतें जमाएं

एक चिकनी प्लेट या ट्रे को घी से ग्रीस करें। सबसे पहले हरे मावे की परत डालें और चम्मच से दबाकर सेट करें।

publive-image

इसके ऊपर सफेद मावे की परत डालें और फिर से सेट करें। अंत में नारंगी मावे की परत डालें और इसे भी अच्छी तरह दबाएं।

जमने दें
ट्रे को 1-2 घंटे के लिए ठंडी जगह पर रखें। बर्फी पूरी तरह जमने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें।

Advertisment

26 जनवरी के लिए परफेक्ट हैं ये ट्राईकलर रेसिपी: ढोकले से लेकर पुलाव तक सब कुछ तिरंगे रंग का, ये रेसिपी करें फॉलो

हर साल 26 जनवरी को देश भर में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर सभी स्कूल और कार्यालयों में धूम-धाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. आप गणतंत्र दिवस के खास मौके पर तिरंगे रंग की रेसिपी बनाकर मना सकते हैं।

publive-image

इसके लिए आप तिरंगा सैंडविच, तिरंगा ढोकला, तिरंगा पुलाव जैसी रेसिपी बना सकते हैं। आज हम आपको घर पर तैयार करने के लिए 5 तरह की ट्राईकलर रेसिपी बताएंगे. पढ़ें पूरी खबर...

Barfi Recipe gajar barfi recipe TRI Colour Barfi Recipe TRI Colour Barfi 26 january Barfi Recipe
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें